Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

सूचना

: लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने आदर्श कॉलोनी/ ठाड़ाढुंगा में होली गायन में किया प्रतिभाग क्षेत्र वासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 13, 2025
लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने आदर्श कॉलोनी/ ठाड़ाढुंगा में होली गायन में किया प्रतिभाग क्षेत्र वासियों को दी होली की शुभकामनाएं लोहाघाट क्षेत्र में आजकल होली की धूम मची हुई है जगह-जगह होली गायन किया जा रहा है तो वहीं गुरुवार शाम को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी नगर के ठाड़ाढुंगा क्षेत्र में पहुंचे जहां ठाड़ाढुंगा व कचहरी वार्ड की महिलाओं के द्वारा शानदार खड़ी होली का गायन किया जा रहा है विधायक अधिकारी के द्वारा भी होली गायन का आनंद लिया गया तथा सभी क्षेत्र वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई तथा महिलाओं के द्वारा होली कमेटी अध्यक्ष मीना ढेक के नेतृत्व में गाई जा रही शानदार होली की प्रशंसा की गई इसके बाद विधायक अधिकारी लोहाघाट के आदर्श कॉलोनी पहुंचे जहां उनके द्वारा होली कमेटी अध्यक्ष हरीश रावत के दिशा निर्देश में महिला व पुरुषों के द्वारा संयुक्त रूप से गाई जा रही शानदार खड़ी होली का आनंद लिया तथा होलियारो का उत्साह बढ़ाने के लिए खुद भी होली गायन किया उन्होंने कहा आज क्षेत्र की मातृशक्ति अपनी संस्कृति को बचाने के लिए आगे आ रही है जो काबिले तारीफ है इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा,हरदेव जोशी ,प्रहलाद सिंह मेहता ,जीवन सिंह मेहता, विमल कलोनी ,ईश्वरी लाल शाह, हरिश्चंद्र राय, सभासद खड़क सिंह, ,आशीष राय, केदार बोहरा जगदीश लाल साह, योगेश जोशी, होली कमेटी के अध्यक्ष मीना ढेक, राजू बोहरा, राजू लड़वाल, सहित कई लोग मौजूद रहे।  

जरूरी खबरें