Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

चंपावत:कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न हो बाहर: जिलाधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:यूकेडी की मासिक बैठक पार्टी की मजबूती के लिए हुआ विचार विमर्श कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

Laxman Singh Bisht

Sat, May 30, 2026

यूकेडी की मासिक बैठक पार्टी की मजबूती के लिए हुआ विचार विमर्श

उत्तराखंड क्रांति दल विधानसभा लोहाघाट की मासिक बैठक शनिवार को उत्तराखंड क्रांति दल के लोहाघाट कार्यालय में हुई l इस बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मनोज जोशी ने की और विशेष अतिथि के रूप में चंपावत के जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रमेश बिष्ट ने किया l बैठक में उत्तराखंड क्रांति दल के अब तक के कार्यकलापों पर मंथन हुआ और कार्यकारिणी का विस्तार किया गया तथा 2027 विधानसभा चुनाव के पार्टी की मजबूती पर विचार विमर्श से किया गया। यूकेडी पदाधिकारी की सहमति पर ललित पालीवाल को बारकोट ब्लॉक का महामंत्री निर्वाचित किया गया। इस दौरान हरीश भंडारी, नारायण सिंह अधिकारी सहित कई लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता लीl महामंत्री रमेश बिष्ट ने बताया बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड क्रांति दल, क्षेत्र की समस्या जैसे लोहाघाट में पानी की समस्या, सरयू जल योजना में देरी, हाईवे में अधूरे बने कलमठ , क्षेत्र की सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को उठाएगी और जनता से सीधा संवाद स्थापित करेगी l बैठक मे पार्टी के प्रचार प्रसार में भी तेजी लाने का निर्णय लिया गया l महामंत्री रमेश बिष्ट ने कहा पार्टी गांव गांव जाकर जनता को यूकेडी की रीति व नीति से परिचित करा रही है।

इस बैठक मे उत्तराखंड क्रांति दल लोहाघाट के संरक्षक मंडल के सदस्य गिरधर अधिकारी, भुवन खर्कवाल, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शिवराज बोहरा, पाटी और लोहाघाट के ब्लॉक प्रभारी महेश डिकटिया, भुवनचंद्र बिष्ट ,सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सौरभ देऊपा, लोहाघाट विधानसभा अध्यक्ष दरवान रजवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेंद्र पुनेठा , लोहाघाट कार्यालय प्रभारी प्रहलाद सिंह बिष्ट, हर सिंह नलवा, नारायण सिंह अधिकारी, गोविंद बगोली सहित कई लोग शामिल हुए l

जरूरी खबरें