Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:भारतीय सेना के जेसीओ त्रिभुवन चौबे का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सुई पहुंचा रामेश्वर घाट में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 27, 2023
भारतीय सेना के जेसीओ त्रिभुवन चौबे का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सुई पहुंचा रामेश्वर घाट में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि बीमारी के चलते शनिवार को पटना में हुआ था निधन लोहाघाट के सुई गांव के रहने वाले भारतीय सेना के कुमाऊं स्कॉट में जीसीओ के पद पर तैनात त्रिभुवन चौबे का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव सुई पहुंचा उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी इसके बाद चौबे के पार्थिव शरीर को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि के लिए रामेश्वर घाट ले जाया गया जहां भारतीय सेना के अधिकारियों व जवानों के द्वारा उन्हें पूर्ण सैन्य सम्मान देते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी जेसीओ चौबे के पार्थिव शरीर को उनके बड़े भाई गोविंद बल्लभ चौबे तथा उनके भतीजे योगेश व मुकेश के द्वारा मुखाग्नि दी गई अंतिम संस्कार में चौबे के पुत्र जतिन भी शामिल रहे वहीं सुई के ग्राम प्रधान भुवन चौबे ने बताया बीमारी के चलते शनिवार तड़के उनका पटना के अस्पताल में निधन हो गया था जिनके पार्थिव शरीर को रविवार को सैन्य सम्मान के साथ भारतीय सेना के जवानों के द्वारा उनके पैतृक गांव सुई लाया गया जिनका रामेश्वर घाट में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया अंतिम संस्कार में सीओ विपिन चंद्र पंत ,तहसीलदार विजय गोस्वामी,एसआई हेमंतकठायत ,सचिन जोशी, राजस्व उप निरीक्षक सुनील मेहरा,भारतीय सेना के अधिकारी, जवान तथा ग्रामीण मौजूद रहे, वहीं क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी , विधायक प्रतिनिधि होशियार बोहरा के द्वारा चौबे के निधन पर दुख जताया गया

विज्ञापन

जरूरी खबरें