Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : लोहाघाट:शहीद दिवस पर नेहरू युवा केंद्र ने दिगाली चौड़ में निबंध प्रतियोगिता का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 23, 2025

शहीद दिवस पर नेहरू युवा केंद्र ने दिगाली चौड़ में निबंध प्रतियोगिता का किया आयोजन

23 मार्च को नेहरू युवा केंद्र चंपावत के द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर लोहाघाट ब्लाक के सीमांत बिण्डातिवारी (दिगालीचौड) में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिनमें सीमांत क्षेत्र के विभिन्न गावो के प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड के अध्यापक गणेश बोरा , अध्यापिका श्रीमती प्रीति सक्सेना तथा मानाढुंगा के ग्राम प्रधान योगेश रेंसवाल के द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया नेहरू युवा केंद्र के द्वारा सभी अतिथियों का बैच अलंकरण कर शॉल उड़ा कर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों के द्वारा शहीद दिवस के पर निबन्ध लेखन की काफी सुन्दर प्रस्तुति दी। नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेवक ऊषा चौहान के द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजक ऊषा चौहान ने बताया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर निशा चौहान, द्वितीय स्थान पर सचिन नायक और तृतीय स्थान पर लक्ष्मी चिल्कोटी रहीं। स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

जरूरी खबरें