Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

बाराकोट:ग्रामीण की जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री आवास व शौचालय देने की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:निडल ग्राम प्रधान ने गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम चंपावत से की मुलाकात।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 8, 2026

निडल ग्राम प्रधान ने गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम चंपावत से की मुलाकात।

क्षतिग्रस्त विद्यालय भवन के पुनः निर्माण की मांग को रखा प्रमुखता से।लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत निडिल ग्राम सभा के युवा ग्राम प्रधान मनोज सिंह ने गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज गुरुवार को डीएम चंपावत मनीष कुमार से मुलाकात की। तथा गांव की विभिन्न समस्याओं के बारे में डीएम चंपावत को अवगत कराया तथा खनिज न्यास निधि से विकास कार्य को स्वीकृत करने की मांग की। ग्राम प्रधान मनोज सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि ग्राम पंचायत निडल खनिज न्यास के अंतर्गत आता है जो नेपाल सीमा से लगी हुई है।कहा ग्राम सभा में कई समस्याओं का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है।ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से गांव में लड्डंगतोक में मुख्य सड़क से रास्ते का सुधरीकरण और पुनः निर्माण तथा ग्राम पंचायत के जूनियर हाई स्कूल के क्षतिग्रस्त भवन का पुन:निर्माण तथा अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को प्रमुखता से रखा। जिस पर जिलाधिकारी मनीष कुमार के द्वारा जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है।

जरूरी खबरें