Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: लोहाघाट:दूसरे दिन भी नहीं लग पाया सुराग सरयू में बहे युवक का तलाश में चला सर्च अभियान सर्च टीम के हाथ खाली 9 किलोमीटर छानी नदी की खाक

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 14, 2024
दूसरे दिन भी नहीं लग पाया सुराग सरयू में बहे युवक का तलाश में चला सर्च अभियान सर्च टीम के हाथ खाली 9 किलोमीटर छानी नदी की खाक मंगलवार शाम को पिथौरागढ़ क्षेत्र से सव दाह के लिए रामेश्वर घाट आए सव दाह यात्री अर्जुन राम(42) सरयू नदी के तेज बहाव में बह गया था और लापता हो गया घटना के दूसरे दिन बुधवार को एसडीआरएफ/ पुलिस/ फायर टीम के द्वारा युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया पर युवक का कुछ भी पता नहीं चल पाया प्रभारी फायर स्टेशन लोहाघाट जगदीश तिलाड़ा ने बताया आज सुबह से संयुक्त सर्च टीम ने घाट, चमगाड़ आदि क्षेत्र में लगभग 9 किलोमीटर सरयू नदी में युवक की तलाश की गई पर सफलता हाथ नहीं लग पाई टीम के द्वारा दिनभर सरयू नदी की खाक छानी गई पर कुछ सुराग नहीं मिला तिलाड़ा ने बताया कल गुरुवार को भी अभियान चलाया जाएगा उन्होंने बताया नदी में पानी काफी ज्यादा है जिस कारण सर्च अभियान में काफी दिक्कतें आ रही है वही एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार के द्वारा मौके पर जाकर सर्च टीम को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए सर्च टीम में प्रभारी फायर स्टेशन लोहाघाट जगदीश तिलाड़ा ,एफएम पारस वर्मा, उमेश कुमार, हिमांशु सहित एसडीआरएफ व पुलिस के जवान शामिल रहे

जरूरी खबरें