Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रथम चरण के बाद जनपद में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

गजेंद्र जोशी बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( हरिद्वार) अध्यक्ष।

चंपावत:17 जुलाई को शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन टीईटी समाप्ति और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन।

चंपावत:किशोरों को वाहन चलाने की अनुमति न दें अभिभावक :एआरटीओ

चंपावत:परिवहन विभाग ने 66 वाहनों के किए चालान, नियमों के पालन की अपील

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर वरिष्ठ सहायक, ललित मोहन पांडे एवं हरीश राम, को संगठन ने दी भावभीनी विदाई।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 1, 2025

अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर वरिष्ठ सहायक, ललित मोहन पांडे एवं हरीश राम, को संगठन ने दी भावभीनी विदाई।लोहाघाट, उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोहाघाट में कार्यरत वरिष्ठ सहायक, ललित मोहन पांडे एवं उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय बाराकोट में कार्यरत वरिष्ठ सहायक हरीश राम को आज अधिवृष्ता आयु पूर्ण होने पर कार्यालय के समस्त स्टाफ एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोहाघाट में प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ईश्वरीय लाल शाह की अध्यक्षता एवं प्रकाश तड़ागी के संचालन में आयोजित विदाई समारोह में सभी वक्ताओं ने ललित मोहन पांडे एवं हरीश राम को सत्यनिष्ठ एवं ईमानदार कार्मिक बताते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनपदी अध्यक्ष नगेंद्र जोशी सचिव हिमांशु मुरारी, फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के जनपदीय सचिव जीवन चंद्र ओली,भूपेंद्र सिंह देव "ताऊ" ने उन्हें संघनिष्ट कर्तव्य निष्ठ एवं लगनशील कार्मिक बताते हुए कहा कि उनकी हमेशा सीखने की ललक तथा हर कार्मिक के साथ सामंजस्य बनाकर कार्यालय कार्यों को संपादित करने की कार्यशैली हम सबके लिए अनुकरणीय है। कार्यालय में अपनी कार्यशैली एवं सरल व्यक्तित्व से उन्होंने संपूर्ण स्टाफ को अपना मुरीद बनाया हुआ था, परिणामतः आज संपूर्ण स्टाफ ने उन्हें उनके घर तक पहुंचा कर विदाई दी, इस उपलक्ष में संगठन के प्रान्तीय संयुक्त मंत्री मिंटू सिंह राणा, दिनेश नाथ, हर्षित धौनी, हिम्मत सिंह, शिवम वर्मा, विनय शार्की, विपिन जोशी, बालेश गहतोड़ी, नरेश चंद्र जोशी, ज्योति बगौली मंजू गोस्वामी अनिता राय, नवीन चंद, भुवन फर्त्याल, श्याम सिंह मेहरा, के साथ दोनों कार्मिकों के परिजन उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें