रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।
Laxman Singh Bisht
Wed, Jul 1, 2026
डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

चिकित्सकों की बेहतर कार्य प्रणाली की गई सराहना।


आज 01 जुलाई डॉक्टर्स डे के अवसर पर चंपावत जिले के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के समस्त चिकित्सकों को उनकी बेहतर कार्य प्रणाली व सेवा भाव को लेकर सम्मानित किया गया। भाजपा नेताओं व व्यापार संघ के द्वारा पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता तथा गोविंद सिंह बोहरा के संचालन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत आनंद अधिकारी रहे।

भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल समस्त जन्म प्रतिनिधियों के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तैनात समस्त चिकित्सकों का सॉल उड़ाकर सम्मान किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी व समस्त जनप्रतिनिधियो ने कहा आज लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में समस्त चिकित्सक क्षेत्र की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा दे रहे। जिस कारण अस्पताल की ओपीडी लगातार बढ़ते जा रही है।

जनप्रतिनिधियों ने कहा एक समय लोहाघाट का उप जिला चिकित्सालय रेफर केंद्र बन चुका था। पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा उप जिला चिकित्सालय को बेहतर विशेषज्ञ चिकित्सक देकर आज उप जिला चिकित्सालय की दिशा व दशा बदल दी जिसके लिए सभी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देते हैं। कहा आज चिकित्सकों व चिकित्सा स्टाफ की मेहनत से दूर-दूर क्षेत्र से आने वाली जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा यहा उपलब्ध हो रही है।

जिसके चलते लोग अब बाहर के अस्पतालों के चक्कर काटने से बच रहे हैं। समस्त जनप्रतिनिधियो ने चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए इसी प्रकार जन सेवा करने की अपील की। सम्मान समारोह में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी, डॉ रितु राठी, डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा, डॉ ज्ञान प्रकाश ,डॉ राकेश जोशी, डॉ0 उर्मिला बिष्ट, डॉ मंजीत सिंह, डॉ रविंद्र बोहरा , डॉ अरुण मिश्रा, डॉ नरेंद्र ,डॉ0 मानसी, डॉ राजीव चौहान के अलावा चीफ फार्मासिस्ट मुकुल राय, नर्सिंग इंचार्ज मरीना सुख को सम्मानित किया गया।

वही समस्त चिकित्सकों के द्वारा भी सम्मानित किए जाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा वह हमेशा इसी प्रकार क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहेंगे। इस दौरान चिकित्सकों के साथ-साथ अस्पताल के पर्यावरण मित्र सचिन व सोमपाल तथा कक्ष सेवक दिनेश व विक्रम को भी सम्मानित किया गया।


सम्मान समारोह में प्रदेश मंत्री निर्मल महरा ,व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, टनकपुर क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष अमित जुकरिया, राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी, दिनेश सुतेड़ी,अमित शाह, जीवन गहतोड़ी ,चंद्रशेखर बगौली, बसंत पगरिया, चंद्रशेखर बगौली, सचिन जोशी , सभासद आशीष राय कई लोग मौजूद रहे।


