Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश : पर्यटकों की बस पलटने से स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत।

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य शिक्षाविद रमेश चंद्र पांडे का निधन।

सीएम धामी की बड़ी घोषणा अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर

लोहाघाट: पांच गांव सुंई व बीस गांव बिशंग के प्रसिद्ध आषाढी महोत्सव का वायु रथ यात्रा के साथ हुआ समापन।

चंपावत :सीएम धामी ने बग्वाल मेले में रीता गहतोड़ी की पुस्तक ऑपरेशन सिंदूर का किया विमोचन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रक्षाबंधन पर महिलाओं ने निशुल्क बस सेवा का लिया लाभ धामी सरकार को दिया धन्यवाद।

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 28, 2026

रक्षाबंधन पर महिलाओं ने निशुल्क बस सेवा का लिया लाभ धामी सरकार को दिया धन्यवाद।

महिलाओं ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लंबी उम्र की कामना।

सुबह से ही परिवहन निगम की बसों में महिलाओं की भारी भीड़।

उत्तराखंड की धामी सरकार के द्वारा रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर महिलाओं को 28 व 29 अगस्त को परिवहन निगम की बसों में निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया गया है। आज रक्षाबंधन के अवसर पर चंपावत जिले मे भी महिलाओं के द्वारा निशुल्क बस यात्रा का आनंद लिया जा रहा है। लोहाघाट में भी आज सुबह से ही बस स्टेशन में महिलाओं की भारी भीड़ रही बड़ी संख्या में महिलाएं परिवहन निगम की बसों में बैठकर निशुल्क अपने-अपने मायके को रवाना हुई। महिलाओं ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश की बहनों को रक्षाबंधन का शानदार तोहफा है। महिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लंबी उम्र की कामना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो के वरिष्ठ लिपिक सूरज भान ने बताया सरकार के आदेश अनुसार रक्षाबंधन के अवसर पर 28 व 29 अगस्त को परिवहन निगम की बसों में उत्तराखंड की मातृशक्ति को निशुल्क बस यात्रा कराई जा रही है।

उन्होंने बताया सुबह से ही बड़ी तादात में महिलाएं सरकार द्वारा दी गई इस सेवा का लाभ उठा रही है। उन्होंने बताया आधार कार्ड दिखाकर महिलाएं निशुल्क बस सेवा का लाभ ले सकती है। कहा परिवहन निगम के कर्मचारी पूरी तरह महिलाओं को सेवा देने में सुबह से जुटे हुए हैं। महिलाओं के द्वारा सेवा का भरपूर लाभ उठाया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें