Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश : पर्यटकों की बस पलटने से स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत।

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य शिक्षाविद रमेश चंद्र पांडे का निधन।

सीएम धामी की बड़ी घोषणा अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर

लोहाघाट: पांच गांव सुंई व बीस गांव बिशंग के प्रसिद्ध आषाढी महोत्सव का वायु रथ यात्रा के साथ हुआ समापन।

चंपावत :सीएम धामी ने बग्वाल मेले में रीता गहतोड़ी की पुस्तक ऑपरेशन सिंदूर का किया विमोचन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : ऋषिकेश : पर्यटकों की बस पलटने से स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 29, 2026

ऋषिकेश :बस पलटने से स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत।

ऋषिकेश के भद्रकाली सड़क में राजस्थान नंबर की पर्यटकों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस की चपेट में एक स्कूटी के आने से स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिनकी पहचान शुभम बिष्ट पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट निवासी- गली नंबर 5 गणेश विहार गंगानगर ऋषिकेश उम्र 24 वर्ष , ऋषभ बिष्ट पुत्र विक्रम बिष्ट निवासी- गली नंबर 6 गणेश विहार गंगानगर ऋषिकेश उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बस में सवार 13 घायलों को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भेजा है। जिन्हें मामूली चोट लगी हैं। पुलिस ने बताया कि सभी यात्री नीलकंठ दर्शन करने के लिए गए थे और उनकी बस मुनि की रेती बस पार्किंग में खड़ी थी। दर्शन करके जब यात्री वापस लौटे तो बस हरिद्वार के लिए पार्किंग से निकली। लेकिन भद्रकाली से नीचे आते समय बस अनियंत्रित हो गई और एक मोड़ पर पलट गई जिसकी चपेट में स्कूटी आ गई और दो युवाओं के दर्दनाक मौत हो गई। प्रथम दृष्टि ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा होने की जानकारी मिली है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है मौके पर घटना के बाद ट्रैफिक जाम हो गया पुलिस ने क्रेन बुलाकर बस को किनारे कर ट्रैफिक सुचारू किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें