Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस का संयुक्त अभियान, प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।

लोहाघाट:खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन।

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : लोहाघाट:प्रथम नवरात्र पर मल्ला बापरु व बंतोली की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 19, 2026

प्रथम नवरात्र पर मल्ला बापरु व बंतोली की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

अष्टमी पर निकलेगी मां भगवती की रथ यात्रा

चंपावत ।जिले के बाराकोट ब्लॉक के मल्ला बापरु, बंतोली में चेत्रअस्टमी को माँ भगवती के मंदिर में लगने वाले अस्टमी मेले कीतैयारी को लेकर आज प्रथम नवरात्रि के शुभ अवसर पर तीनों गांवों की महिलाओं के द्वारा कुमाऊनी परिधानो सज धज कर अपने अपने गांवों से मां के जयकारों के साथ माँ भगवती मंदिर तक भब्य कलश यात्रा निकाली गयी। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता केशव सिंह फर्त्याल ने बताया माँ भगवती मंदिर बापरु बंतोली में प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्रि को सप्तमी की रात्रि को जागरण एवं अष्टमी के दिन अष्टमी मेले का आयोजन किया जाता है। कहा अस्टमी के दिन बापरु, बंतोली, दोनों गांवों से देव डांगरो के साथ मां भगवती की भब्य रथ यात्रा निकाली जाती है जो। माँ भगवती मंदिर की परिक्रमा के बाद समापन किया जाता है मां भगवती मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है । कलश यात्रा में ग्राम प्रधान बंतोली, श्री नारायण सिंह फर्त्याल ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मल्ला बापरु अखिलेश फर्त्याल, सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह फर्त्याल, एवं बापरु, बंतोली ग्राम सभाओ के समस्त महिलाओं, बच्चों एवं युवाओं ने अपना अपना सहयोग प्रदान किया।

जरूरी खबरें