Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम की पहल पर नगरूघाट में फिर लहलहाएंगे खेत बंजर पड़े खेतों को मिलेगा नया जीवन

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 9, 2026

डीएम की पहल पर नगरूघाट में फिर लहलहाएंगे खेत बंजर पड़े खेतों को मिलेगा नया जीवन

क्षतिग्रस्त गूल की होगी मरम्मत।

ग्रामीणों ने डीएम मनीष कुमार को दिया धन्यवाद। लघु सिंचाई के अधिकारियों ने किया निरीक्षण।चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लाक के सीमांत पासम ग्राम सभा के नगरूघाट में बरसों से क्षतिग्रस्त गूल की मरम्मत न होने से सिंचाई के लिए पानी न मिलने के कारण ग्रामीणों ने खेती करना छोड़ दिया था। जिस कारण नगरूघाट के खेत पूरी तरह बंजर हो गए थे। सीमांत क्षेत्र की आजीविका इन्हीं खेतों से चलती थी। ग्रामीण इन खेतों में गेहूं ,धान, मड़वा , गहत,सब्जी, पशुपालन व अन्य उत्पादन कर अपनी आजीविका चलाते थे ।पर पिछले 4 सालों से लघु सिंचाई विभाग के द्वारा क्षतिग्रस्त गूल की मरम्मत न करने के कारण सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता न होने के कारण ग्रामीणों नई खेती करना छोड़ दिया था और खेत पूरी तरह बंजर हो चुके थे। पासम ग्राम प्रधान चंद्रकांत तिवारी व ग्रामीणों ने इस मामले को प्रमुखता से जिलाधिकारी के सामने रखा और क्षतिग्रस्त गूल मरम्मत की मांग की ताकि नगरू घाट में ग्रामीण एक बार फिर से खेतीबाड़ी कर अपनी आजीविका से जुड़ सकें। चंद्रकांत तिवारी ने बताया जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा उनकी समस्याओं को काफी गंभीरता से सुना तथा तत्काल लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नगरु घाट का स्थल निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त गूल की मरम्मत करने के लिए निर्देशित किया। ग्राम प्रधान ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर लघु सिंचाई विभाग की टीम नगरू घाट पहुंची और क्षतिग्रस्त गूल का निरीक्षण किया तथा जल्द गूल की मरम्मत का आश्वासन ग्रामीणों को दिया गया। ग्राम प्रधान तिवारी ने समस्त ग्रामीण की ओर से समस्या का समाधान करने के लिए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया कहा एक बार फिर खेतों को सिंचाई के लिए पानी मिलने लगेगा तो बरसों के बाद एक बार फिर वीरान पड़े खेतों में फिर से खेती लहलहाने लगेगी।

जरूरी खबरें