Tuesday 21st of July 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाज सीएम ने किया सम्मानित

लोहाघाट:महिला योग समिति जिला प्रभारी श्रीमती कुसुम खर्कवाल के निधन पर शोक सभा का आयोजन

बाराकोट:खेती में अखंड रामायण पाठ का समापन। भंडारे का हुआ आयोजन

लोहाघाट:पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड मे खुला कलमठ दुर्घटना को दे रहा दावत कलमठ में गिरकर बच्चा घायल

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ग के 379 पदों पर निकाली सीधी भर्ती।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर पूर्ति विभाग ने अपात्र राशन कार्ड की घरघर जांच की शुरू।

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 9, 2025

:डीएम के निर्देश पर पूर्ति विभाग ने अपात्र राशन कार्ड की घरघर जांच की शुरू।

अपात्र राशन कार्ड धारकों से होगी लिए गए राशन की बाजार रेट से वसूली :डीएम चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर पूर्ति विभाग के द्वारा पात्र राशन कार्डों की घर-घर जाकर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को लोहाघाट की पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी के नेतृत्व में पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा लोहाघाट नगर के मीना बाजार वार्ड में राशन कार्डों की जांच शुरू कर दी है।पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर अपात्र राशन कार्डों की जांच की जा रही है। ताकि अपात्र राशनकार्ड धारकों के राशन कार्ड निरस्त कर पात्र व्यक्तियो को सरकार की योजना का लाभ दिया जा सके ।पूर्ति निरीक्षक ने बताया पूर्व में अपात्र लोगों से अपने कार्ड समर्पित करने को कहा गया था इसके बाद कुछ लोगों के द्वारा अपने कार्ड समर्पित किए गए। उन्होंने कहा अभियान की नोडल एसडीएम लोहाघाट है कहा संयुक्त टीम घर-घर जाकर राशन कार्ड की जांच कर अपात्र लोगों के कार्ड निरस्त करेगी। अपात्र पाए जाने पर लिए गए राशन की बाजार रेट से वसूली की जाएगी उन्होंने अपात्र लोगों से जल्द से जल्द अपने कार्ड समर्पित करने की अपील की है ।पूर्ति निरीक्षक ने कहा अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान पालिका कर्मी प्रमोद महर आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें