Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

सूचना

: लोहाघाट: एसओ लोहाघाट के निर्देश पर पुलिस ने स्टेशन बाजार लोहाघाट में नो पार्किंग में खड़े दो पहिया वाहनों पर करी ताबरतोड़ कार्यवाही, 25 के कटे चालान

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 27, 2023
एसओ लोहाघाट के निर्देश पर पुलिस ने स्टेशन बाजार लोहाघाट में नो पार्किंग में खड़े दो पहिया वाहनों पर करी ताबरतोड़ चालानी कार्यवाही लोहाघाट के स्टेशन बाजार में नो पार्किंग जोन में खड़े रहने वाले दो पहिया वाहनों पर लोहाघाट को लोहाघाट पुलिस का डंडा चला सोमवार को लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा के निर्देश पर एसआई हेमंत कठेत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्टेशन बाजार में लंबे समय से खड़े रहने वाले दो पहिया वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 25 दो पहिया वाहनों के चालान काटे पुलिस की कार्यवाही से स्टेशन बाजार में दोपहिया वाहन खड़े करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया एसओ लोहाघाट सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया 4 दिन पहले लोहाघाट थाने में नगर के व्यापारियों के साथ बैठक करी गई थी बैठक में नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए स्टेशन बाजार व नैनीताल बैंक रोड में सड़क किनारे दो पहिया वाहनों को न खड़ा करने तथा दो पहिया वाहनों को हाइडल ऑफिस के सामने तथा मीट मंडी में खड़ा करने पर सहमति बनी थी एसओ कोरंगा ने बताया इसके बाद पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी दोपहिया वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़ा करने की जानकारी दे दी थी लेकिन दो पहिया वाहन चालकों के द्वारा जानकारी देने के बाद भी स्टेशन बाजार में अपने वाहन खड़े किए गए जिस पर पुलिस ने सोमवार को चालानी कार्रवाई करी है एसओ ने बताया अभियान लगातार जारी रहेगा उन्होंने क्षेत्र के सभी दो पहिया वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग में ही अपने दो पहिया वाहन खड़े करने की अपील करी है तथा नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है एसओ ने कहा पुलिस जनता के साथ खड़ी है वही स्टेशन बाजार के व्यापारियों के द्वारा पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए लोहाघाट पुलिस को धन्यवाद दिया गया मालूम हो स्टेशन बाजार के व्यापारी काफी लंबे समय से बेतरतीब खड़े रहने वाले दो पहिया वाहनों से काफी परेशान थे

विज्ञापन

जरूरी खबरें