Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस का संयुक्त अभियान, प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।

लोहाघाट:खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन।

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर खतरा बने सांड को पहुंचाया गया गौ सदन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 21, 2026

जिलाधिकारी के निर्देश पर खतरा बने सांड को पहुंचाया गया गौ सदन।

छोटी-छोटी समस्याओं का भी संज्ञान लेने के लिए जनता ने डीएम को दिया धन्यवाद।

चंपावत जिले के लोहाघाट नगर में पिछले कई दिनों से एक निराश्रित सांड घूम रहा था। जिसके नगर की सड़कों में घूमने से वाहन दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी हुई थी तथा इस निराश्रित गौ वंश के द्वारा लोगों पर हमले का भी प्रयास किया जा रहा था। जिससे आमजन को खतरा बना हुआ था। आज मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने नगर पालिका लोहाघाट को तत्काल निराश्रित गोवंश को गौ सदन भेजने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर आज शनिवार को पालिका कर्मियों के द्वारा गौ वंश को पड़कर मड़ पसोली गौ सदन भेज दिया गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली तथा जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया।

जिलाधिकारी के द्वारा निराश्रित गोवंशों को तत्काल गौ सदन भेजने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने पशुपालकों से भी अपने गौ वंशों को इस प्रकार निराश्रित न छोड़ने की अपील की है। कहा इस प्रकार गोवंशों को छोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

जरूरी खबरें