Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित, जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण

लोहाघाट:वायु रथ महोत्सव सुई बिशुंग की तैयारी की बैठक धूमधाम से भव्य रूप से मनाया जाएगा महोत्सव

लोहाघाट:मानेश्वर मंदिर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, एक से डेढ़ टन प्लास्टिक कचरा किया गया एकत्रित

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग ने जीआईसी सुई में गोष्ठी का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग ने जीआईसी सुई में गोष्ठी का किया आयोजन

स्कूली छात्रों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक।

आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग लोहाघाट के द्वारा राजकीय इंटर कालेज सुई में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन क्षेत्राधिकारी महोदय लोहाघाट रमेश चंद्र जोशी के द्वारा की गई। आयोजन में वन विभाग की टीम द्वारा छात्रों को वन एवं पर्यावरण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया तथा पर्यावरण के बारे में गहनता से बताया गया। प्रधानाध्यापक के द्वारा भी विश्व पर्यावरण दिवस को वर्षों के महत्व के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यालय में छात्रों के मध्य एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर कु० चंद्रा एवं, कु० मानसी रहे, द्वितीय स्थान कु० प्रीति एवं तृतीय स्थान कु० दिया ने प्राप्त किया। जिन्हें वन विभाग के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भा सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ईस दौरान कल वन विभाग के कल्याण सिंह सामंत ,भास्कर नैनवाल, मोनिका बोहरा आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें