Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित, जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण

लोहाघाट:वायु रथ महोत्सव सुई बिशुंग की तैयारी की बैठक धूमधाम से भव्य रूप से मनाया जाएगा महोत्सव

लोहाघाट:मानेश्वर मंदिर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, एक से डेढ़ टन प्लास्टिक कचरा किया गया एकत्रित

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रा इ का दिगालीचौड़ में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रा इ का दिगालीचौड़ में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम।

लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत विद्यालय पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर माई भारत चंपावत एवं विद्यालय इको क्लब के तत्वाधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।माई भारत चंपावत कार्यक्रम की स्वयंसेवक ऊषा चौहान द्वारा विद्यालय को 25 फलदार पौधे प्रदान किए गए एवं विद्यार्थियों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए। विद्यालय की इको एवं यूथ क्लब प्रभारी सुरेंद्र जीत कौर के नेतृत्व में भी विद्यार्थियों द्वारा परिसर में 25 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।प्रधानाचार्य डॉ.सुधाकर जोशी ने विद्यार्थियों से अपने आस पास स्थित परिवेश में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं पर्यावरण एवं जैव विविधता के संरक्षण की बात कही।इस अवसर क्विज एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में शिक्षक नीरज नाथ,कंचन आर्या,गायत्री जोशी ,दीपा बोहरा ,बृजेश सिंह ढेक,नवीन भट्ट, जगदीश चंद्र कमलेश जोशी,भुवन सिंह,ज्योति राना,गार्गी गंगवार,भुवन सिंह,सुशील जोशी,गणेश बोरा,राहुल पाटनी आदि ने सहयोग किया।

जरूरी खबरें