Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

: लोहाघाट:5 घंटे बाद खुला लोहाघाट घाट एनएच भारी मलवा आने से बंद पड़ा था एनएच मुख्य सूचना आयुक्त भी फसे 

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 11, 2023
5 घंटे बाद खुला लोहाघाट घाट एनएच सवेरे 9:00 बजे से बंद पड़ा हुआ था एनएच चम्पावत जिले मे पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के बाद सोमवार सवेरे 9:00 बजे लोहाघाट घाट एनएच में दीप होटल के पास अचानक भारी मलवा आ गया जिस कारण एनएच बुरी तरह बंद हो गया है एनएच बंद होने से सैकड़ो वाहन व यात्री एनएच में फंस गए थे हालांकि एनएच के द्वारा सड़क खोलने के प्रयास युद्ध स्तर में शुरू कर दिए गए थे लेकिन भारी मलवा होने के चलते दोपहर 2:30 बजे एनएच को खोल दिया गया जिसके बाद यात्रियों, वाहन चालकों व प्रशासन ने राहत की सांस ली लोहाघाट तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया एनएच बंद होने से उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त अनिल पुनेठा भी पिथौरागढ़ में फंसे हुए हैं इसके अलावा पिथौरागढ़ के एसडीएम व तहसीलदार जो ट्रेनिंग के लिए चंपावत आ रहे थे वह भी फंस गए थे जिन्हें मलबे को पैदल पार करा कर चंपावत भेजा गया है एनएच बंद होने से चंपावत जिले का पिथौरागढ़ जिले से संपर्क कटा हुआ था वही टनकपुर चंपावत एनएच को खोल दिया गया है तथा लोहाघाट आपदा कंट्रोल में दोपहर तक 66आपदा की सूचनाए दर्ज हुई थी तथा पीएमजीएसवाई के 12 संपर्क मार्ग बंद पड़े हुए हैं फिलहाल कही से किसी भी प्रकार की जान माल के नुकसान की कोई सुचना नहीं है आज धूप खिली होने के कारण एनएच खोलने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा एनएच खुलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली

जरूरी खबरें