Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम के 'हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनायें जाने के दिशा निर्देश

बाराकोट: उप प्रधानों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ।

लोहाघाट:वन विभाग ने कर्णकरायत मे तार में फंसे सेही (सोल) का रेस्क्यू कर बचाई जान।

चंपावत:पाटी करंट मामले में विद्युत विभाग ने बीएसएनएल के ठेकेदारों के खिलाफ थाने में दी तहरीर।

चंपावत:डीएम ने 134 शिकायतों एवं आवेदनों पर की सुनवाई, पात्र लाभार्थियों के मौके पर बनाए गए आयुष्मान कार्ड

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दो ब्रेकर व एक जेसीबी की मदद से 12 घंटे के बाद खुली पंचेश्वर सड़क।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 15, 2026

दो ब्रेकर व एक जेसीबी की मदद से 12 घंटे के बाद खुली पंचेश्वर सड़क।

निडल सड़क से डायवर्ट किए गए वाहन।

आज सोमवार सुबह 5:00 के लगभग सीमांत लोहाघाट पंचेश्वर सड़क में बमनकुड़ा के पास भूस्खलन होने से एक विशालकाय बोल्डर बीच सड़क में जा गिरा जिस कारण सड़क बंद हो गई और कई वाहन फंस गए । सड़क बंद होने की सूचना पर लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल के निर्देश पर जेसीबी मशीन सड़क खोलने मौके पर पहुंची पर विशालकाय बोल्डर के आगे जेसीबी मशीन नाकाम साबित हुई। इसके बाद विभाग के द्वारा एक ब्रेकर मशीन भेजी गई पर बोल्डर टस से मस नहीं हुआ इसके बाद विभाग के द्वारा दूसरी ब्रेकर मशीन मौके पर भेजी गई इसके बाद किसी तरह बोल्डर को धकेल कर सड़क के किनारे पहुंचा कर यातायात सुचारु किया गया।

अधिशासी अभियंता कांडपाल ने बताया दो ब्रेकर व एक जेसीबी की मदद से शाम 5:00 बजे के लगभग सड़क को यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया है। उन्होंने बताया सड़क खोलने के दौरान यातायात को निडिल सड़क से डायवर्ट किया गया था। सड़क खुलने के बाद इन लोगों ने राहत की सांस ली।

जरूरी खबरें