Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाज सीएम ने किया सम्मानित

लोहाघाट:महिला योग समिति जिला प्रभारी श्रीमती कुसुम खर्कवाल के निधन पर शोक सभा का आयोजन

बाराकोट:खेती में अखंड रामायण पाठ का समापन। भंडारे का हुआ आयोजन

लोहाघाट:पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड मे खुला कलमठ दुर्घटना को दे रहा दावत कलमठ में गिरकर बच्चा घायल

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ग के 379 पदों पर निकाली सीधी भर्ती।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चोमल्ला में आबादी क्षेत्र में पहुंचा गुलदार क्षेत्र में दहशत। ग्रामीणों की वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजा

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 13, 2025

चोमल्ला में आबादी क्षेत्र में पहुंचा गुलदार क्षेत्र में दहशत। ग्रामीणों की वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग।लोहाघाट क्षेत्र में गुलदार का आतंक कब लगातार बढ़ते जा रहा है गुलदार जंगलों को छोड़ आबादी क्षेत्र की और रुख कर रहे हैं। रविवार शाम 7:45 बजे के लगभग लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के चोमल्ला में गुलदार अचानक आबादी क्षेत्र में घुस आया ।गुलदार को अचानक आबादी क्षेत्र में देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई।जानकारी के मुताबिक कल रविवार शाम को एक महिला राजेंद्र सिंह फर्त्याल की दुकान में खड़ी हुई थी तभी उनकी नजर सड़क पार करते हुए गुलदार पर पड़ी महिला के हल्ला करने पर सभी लोग बाहर आए तब तक गुलदार गांव के आबादी क्षेत्र में घुस गया। गुलदार के आबादी क्षेत्र में घुसने से लोगों में काफी दहशत है ।ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार से सुरक्षा देने व पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा आबादी क्षेत्र में गुलदार के इस प्रकार से आने से ग्रामीणों के साथ-साथ उनके मवेशियों को भी खतरा पैदा हो गया है। गुलदार का वीडियो तेजी से अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जरूरी खबरें