Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:अभिभावकों ने राजीव नवोदय में बच्चों से शौंचालय साफ कराने का लगाया गंभीर आरोप  डीएम से लेकर सीएम तक समस्याओं के समाधान की लगा चुके हैं गुहार सुध लेने वाला कोई नहीं 

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 13, 2023
अभिभावकों ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट में बच्चों से शौंचालय साफ कराने का लगाया गंभीर आरोप राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अभिभावकों ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को मानकों के अनुरूप सुविधाएं न देने व छात्र छात्राओं से शौंचालयों की साफ सफाई कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए गहरी नाराजगी जताई। शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी का कहना था कि इस आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाएं चरम पर हैं। विद्यालय की समस्याओं के समाधान की मांग डीएम से लेकर सीएम तक कर चुके हैं, लेकिन कोई सुधलेवा नहीं है। अभिभावकों ने बच्चों को दैनिक उपयोग का सामान समय से न देने, बच्चों को प्रतिवर्ष नए शैक्षणिक सत्र में गणवेश न देने, बच्चों को सर्दियों में मिलने वाले गणवेश न देने, बच्चों से शौंचालयों की सफाई कराने की बात कही। अभिभावकों ने खराब सोलर वाटर हीटर को बदलने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, बच्चों को घर में बात करने के लिए वार्डन को मोबाइल फोन उपलब्ध कराने, डिजीटल कंप्यूटर लैब बनाने सहित 31 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। वही खंड शिक्षाधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा ने बताया कि स्वच्छक को नियमित सफाई करने का नोटिस थमाया है। बच्चों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा, बजट की मांग की गई है, बजट मिलने के बाद मानकों के अनुरूप सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कुल मिलाकर अगर विद्यालय में छात्र-छात्राओं से शौचालय की सफाई करवाई जा रही है तो यह काफी गंभीर और शर्मनाक मामला है प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिएबैठक में प्रभारी प्रधानाचार्य रामकुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद गहतोड़ी, कोषाध्यक्ष देव चंद्र जोशी, सदस्य कैलाश सिंह बिष्ट, विजय सिंह देउपा, सोनी मेहता, भावना देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें