रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
Laxman Singh Bisht
बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
लोहाघाट क्षेत्र के लिए गौरव व हर्ष का विषय।

चंपावत जिले के लोहाघाट के चांदमारी क्षेत्र निवासी डॉक्टर उदिता पाटनी को एमडी की उपाधि लेने पर 19 वे झूमाधुरी नंदा अष्टमी महोत्सव में महोत्सव कमेटी के सौजन्य से लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने सम्मानित किया। लोहाघाट विधायक व महोत्सव कमेटी के द्वारा डॉक्टर उदिता को बाल रोग विशेषज्ञ बनने पर शुभकामनाएं दी उन्हें क्षेत्र का गौरव बताया। डॉक्टर उदिता की प्रारंभिक शिक्षा ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट से हुई तथा एम्स जोधपुर से उनके द्वारा एमबीबीएस किया गया। तथा एमडी यूसीएमएस नई दिल्ली से किया गया। डॉक्टर उदिता ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा ए प्लस श्रेणी में उत्तीर्ण की तथा अंबेडकर फाउंडेशन द्वारा आयोजित परीक्षा में वर्ष 2014 में पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। डॉक्टर उदिता के पिता प्रमोद चंद्र पाटनी राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में शिक्षक के पद पर तैनात है तथा माता श्रीमती रेखा पाटनी ग्रहणी है। डॉ उदिता की उपलब्धि पर समस्त क्षेत्र वासियों ने उन्हें उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।