Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

सूचना

: लोहाघाट:पीजी कॉलेज लोहाघाट मे विश्व एड्स दिवस पर शिविर लगाकर ग्रामीणों को एड्स के प्रति किया जागरूक

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 1, 2023
पीजी कॉलेज लोहाघाट मे विश्व एड्स दिवस पर शिविर लगाकर ग्रामीणों को एड्स के प्रति किया जागरूक शुक्रवार एक दिसंबर  विश्व एड्स दिवस के अवसर पर पीजी कॉलेज लोहाघाट में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर स्वाति बिष्ट के नेतृत्व में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया! कॉलेज के शिविरार्थियों व अध्यापकों के द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में एकत्रित होने के उपरांत चौड़ीग्राम मैं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को एड्स के बारे में जागरूक किया! तथा एड्स जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के उपाय बताए तत्पश्चात शिविरार्थियों ने महाविद्यालय प्रांगण की साफ़ सफाई को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया!इसके बाद प्रांगण में एड्स दिवस पर एक विशेष बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. गुरुशरण कौर द्वारा HIV एड्स नियंत्रण व बचाव हेतु जागरूक किया! इस सत्र की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ अपराजिता द्वारा की गई इस अवसर पर एनएसएस जिला समन्वयक डॉ सुमन पांडेय द्वारा एनएसएस शिविरार्थियों को शिविर की उपयोगिता व अनुशासन का महत्व पर व्याख्यान दिया गया! कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवी रोज़ी परवीन एवं मुकेश कुमार द्वारा किया गया! कार्यक्रम में डॉ अर्चना त्रिपाठी, डॉ सुमन पांडेय,डॉ सुखपाल सिंह रौतेला, डॉ उमेश चंद्र आर्या, डॉ सीमा नेगी, डॉ अनीता खर्कवाल , डॉ सुनील कुमार, सहायक उमेश पुनेठा, सुनील राय, रमेश एवं सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे!

विज्ञापन

जरूरी खबरें