Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

सूचना

: लोहाघाट पुलिस व एसओजी ने पाटन पुल लोहाघाट से वैगन आर कार से 615 ग्राम चरस के साथ चरस तस्कर को किया गिरफ्तार 

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 27, 2023
लोहाघाट पुलिस व एसओजी ने पाटन पुल लोहाघाट से वैगन आर कार से 615 ग्राम चरस के साथ चरस तस्कर को किया गिरफ्तार एसपी चम्पावत देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिले में चलाया गए ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 व लोहाघाट पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में चैकिंग के दौरान रविवार रात 9:00 बजे लोहाघाट के पाटन पुल के पास चम्पावत - पिथौरागढ़ मार्ग पर वैगनार कार संख्या DL 02 CAL 6361 को चैकिंग हेतू रोका गया वाहन की चैकिंग में पुलिस ने कार के डैशबोर्ड से 615 ग्राम चरस बरामद करते हुए वाहन के चालक शिवराज सिंह निवासी ग्राम लीदू, चोमेल थाना लोहाघाट को गिरफ्तार किया सोमवार को लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया आरोपी के खिलाफ़ थाना लोहाघाट में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा आरोपी को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है! तथा वाहन को सीज कर दिया गया है एसओ कोरंगा ने कहा थाना क्षेत्र में नशा तस्करों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करी जाएगी पुलिस टीम मे सुरेंद्र सिंह कोरंगा एसओ लोहाघाट, एसआई सुरेन्द्र सिंह खड़ायत, प्रभारी एस0ओ0जी0 , एसआई ललित पाण्डेय SOG/ANTF,एसआई हेमन्त सिंह कठैत ,एसआई हरीश प्रसाद , हे0 कानि0 गणेश बिष्ट SOG,कानि0 अशोक वर्मा एसओजी सामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें