Wednesday 4th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पड़ासो सेरा सड़क में डामरीकरण की मुख्यमंत्री की घोषणा के लिए ग्रामीणों ने जताया आभार

रुद्रपुर:अनैतिक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़। दो महिला सहित चार गिरफ्तार।

मुनस्यारी:सामुदायिक पुस्तकालय युवाओं के लिए बन रहे वरदान तीन विद्यार्थी बने पुलिस कांस्टेबल

चंपावत:राज्य स्तर पर इंस्पायर अवार्ड के जीआईसी सुई कीछात्रा चंद्रा चौबे का चयन

लोहाघाट:होली के रंगों के साथ आँखों की सुरक्षा भी जरूरी: डा 0विराज राठी

: लोहाघाट:चोरी की दो स्कूटी सहित लोहाघाट पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 25, 2023
चोरी की दो स्कूटी सहित लोहाघाट पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार पुलिस पर मामले के खुलासे को लेकर था भारी दबाव पिछले हफ्ते चंपावत जिले के लोहाघाट नगर के डाकबंगला रोड से व्यापारी अमित जुकरिया व संजय वर्मा की चोरी हुई स्कूटी को लोहाघाट पुलिस और एसओजी ने चंपावत के श्यामलाताल क्षेत्र से बरामद कर दो शातिर चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया है मामले के खुलासे के लिए लोहाघाट पुलिस पर काफी दबाव था नगर में लगातार वाहन चोरी होने और अराजक तत्वों के बोल वाले से नगर वासियों के द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पुलिस के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली थी तथा पुलिस से जल्द चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने की मांग करी थी जिसके बाद एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के द्वारा चोरी का खुलासा करने के लिए टीम गठित करी गई तथा टीम को जल्द चोरों का पता लगाने के कड़े निर्देश दिए गए थे एसपी के निर्देश पर टीम चोरों का पता लगाने में जुट गई जिसमें टीम को सफलता मिली आज मामले का खुलासा करते हुए लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया पुलिस व एसओजी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सागर मेहता निवासी कलीगांव (लोहाघाट) तथा हिमालय हनेरी निवासीश्यामलाताल( चंपावत)को मय चोरी की स्कूटी सहित श्यामलाताल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है जिनसे कड़ी पूछताछ करी गई जिसमें अभियुक्त सागर मेहता ने बताया कि वह थाना सदर जिला हिसार हरियाणा मे चोरी के मामले में पकड़ा गया था जिसमें वह डेढ़ वर्ष जेल में रहा वर्तमान में वह जमानत में चल रहा है एसओ खत्री ने बताया सागर मेहता के द्वारा 17 व 21 जुलाई को दोनों स्कूटी  को चोरी किया गया था  तथा एक स्कूटी को मात्र ₹3000 में अपने दोस्त हिमालय हनेरी को बेच दिया था पुलीस ने दोनों आरोपियों पर चोरी के आरोप में आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज कर  न्यायालय में पेश कर रही है वही स्कूटी मिलने व चोरों की गिरफ्तारी पर स्कूटी स्वामियों व नगर के व्यापारियों के द्वारा एसपी चंपावत व लोहाघाट पुलिस को धन्यवाद दिया गया तथा आगे से भी घटनाओं के जल्द खुलासे व नशा तस्करों वह अराजक तत्वों पर रोक लगाने की मांग पुलिस से करी गई वहीं एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है पुलिस घटनाओं का खुलासा जल्द करने का पूरा प्रयास करेगी उन्होंने चंपावत पुलिस पर भरोसा रखने की लोगों से अपील करी वही लोहाघाट पुलिस ने एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में एक नाबालिग छात्रा को बरामद करने के साथ-साथ स्कूटी चोरों को गिरफ्तार कर नगर वासियों के आक्रोश को खत्म करने के साथ-साथ ही चंपावत पुलिस की छवि को भी बरकरार रखा मालूम हो घटनाओं को लेकर नगर के लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश था तथा पुलिस पर भारी दबाव पुलिस टीम में एसआई हरीश प्रसाद ,एसओजी प्रभारी सुरेंद्र खड़ायत,कांस्टेबल मतलूब खान ,अशोक वर्मा ,गणेश बिष्ट ,नवल किशोर ,मनोज बेरी ,विनोद जोशी , सुरजीत राणा, महेश मेहता, उमेश राजआदि शामिल रहे

जरूरी खबरें