Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट पुलिस के कांस्टेबल हेम मेहरा ने अपनी जान खतरे में डालकर खाई में गिरे युवक की बचाई जान

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 30, 2023
  लोहाघाट पुलिस के यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महारा ने अपनी जान खतरे में डालकर खाई में गिरे युवक की जान बचाई बुधवार को लोहाघाट के पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास नशे की हालत में एक युवक सड़क से 30 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा सूचना पर लोहाघाट थाने के यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम मेहरा कड़ी मशक्कत के बाद खाई में उतरे तथा अन्य युवाओं व चीता पुलिस की मदद से घायल युवक को बड़ी मुश्किल से रस्सी के सहारे गहरी खाई से निकाल कर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाकर उसकी जान बचाई जहां डॉक्टर कृतिका सती के द्वारा घायल युवक का उपचार किया जा रहा है युवक की हालत खतरे से बाहर है युवक मंडलक क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है हालांकि सूचना पर मौके पर फायर टीम भी पहुंच चुकी थी लेकिन तब तक कांस्टेबल महारा ने युवाओ की मदद से घायल को बाहर निकाल लिया था मालूम हो इस जगह एनएच में रेलिंग ना होने के कारण कई लोग खाई में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं लोगों के द्वारा कई बार एनएच के अधिकारियों से इस डेंजर स्पॉट पर रेलिंग लगाने की मांग करी गई पर एनएच के अधिकारियों के द्वारा फिलहाल अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया लोगों ने एक बार फिर से एनएच के अधिकारियों से इस स्थान पर रेलिंग लगाने की मांग करी है वही कांस्टेबल हेम मेहरा व युवाओं के द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की लोगों के द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा करी जा रही है रेस्क्यू अभियान में चीता पुलिस के कांस्टेबल सुनील कुमार व हेड कांस्टेबल संजय कुमार जोशी व स्थानीय युवा शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें