Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

सूचना

: लोहाघाट:तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने लोहाघाट स्टेशन बाजार से नहीं हटाए दो पहिया वाहन व्यापारियों में आक्रोश

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 25, 2023
तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने लोहाघाट स्टेशन बाजार से नहीं हटाए दो पहिया वाहन व्यापारियों में आक्रोश लोहाघाट पुलिस के द्वारा 3 दिन पहले लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर के व्यापारियों के साथ बैठक करी थी तथा लोहाघाट के स्टेशन बाजार में खड़ी रहने वाली बाइकों को हाइडिल ऑफिस के सामने व मीट मंडी में खड़ी करने का निर्णय लिया गया था जिसमें सभी व्यापारियों ने हामी भरी थी शनिवार को व्यापारी हेमंत राय व अन्य व्यापारियों ने बताया आज बैठक हुई 3 दिन बीत चुके हैं लेकिन लोहाघाट पुलिस के द्वारा अभी तक स्टेशन बाजार से बाइके नहीं हटवाई गई है ना ही कोई कार्रवाई करी गई है जिस कारण व्यापारीयो में काफी आक्रोश है व्यापारियों ने कहा अभी तक इस मामले को लेकर कई बार पुलिस व प्रशासन व्यापारियों के साथ कई बैठके कर चुका है पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है समस्या जस की तस बनी हुई है व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द स्टेशन बाजार से बाइकों को निर्धारित पार्किंग स्थल में भेजने की मांग करी है व्यापारियों ने कहा लगता है इस बार भी मामला बैठक तक ही सीमित रहेगा

विज्ञापन

जरूरी खबरें