Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

सूचना

: लोहाघाट पुलिस ने व्यापारियों के साथ करी बैठक

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 23, 2023
लोहाघाट पुलिस ने व्यापारियों के साथ करी बैठक लोहाघाट की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर लोहाघाट के नवआगंतुक थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने गुरूवार को नगर के व्यापारियों के साथ बैठक कर उनके सुझाव मांगे नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय के नेतृत्व में व्यापारियों ने थानाध्यक्ष के सामने नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए थानाध्यक्ष कोरंगा ने बताया व्यापारियों के साथ बैठक काफी सकारात्मक रही है सभी व्यापारियों ने पुलिस को सहयोग का भरोसा दिया है एसओ ने बताया अब लोहाघाट के स्टेशन बाजार ,नैनीताल बैंक रोड में कोई भी दोपहिया वाहन खड़ा नहीं होगा
सभी दोपहिया वाहन मीट मंडी ,हाइडल ऑफिस के सामने खड़े रहेंगे इसके अलावा नगर के गांधी चौक व मीना बाजार चौराहे में कोई भी वाहन खड़े नहीं होंगे तथा निर्धारित पार्किंग में खड़े किए जाएंगे इसके अलावा ट्रांसपोर्ट के वाहन सवेरे 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बाजार में माल नहीं उतारेंगे एसओ कोरंगा ने कहा नियम का पालन न करने पर पुलिस चस्पा चालान की कार्रवाई करेगी उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करी है वही व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय ने कहा व्यापारी वर्ग नगर की व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस का सहयोग करेगा उन्होंने समस्त व्यापारियों से अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़े करने की अपील करी है मालूम हो ट्रैफिक को लेकर कई बैठेके हो चुकी हैं लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया अब देखना है कि क्या नवआगंतुक थाना अध्यक्ष कोरंगा इस समस्या का समाधान कर पाते हैं या नहीं बैठक में व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, हरीश पांडे ,जगदीश राय ,दानू सुतेरी ,अंकिस अग्रवाल, हसमत बाबा, मनोज फर्त्याल ,पंकज जोशी, आदि व्यापारी मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें