Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस का संयुक्त अभियान, प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।

लोहाघाट:खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन।

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एनएच से मल्ला बापरू सड़क के गढ़े दुर्घटनाओं को दे रहे दावत।

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 18, 2026

एनएच से मल्ला बापरू सड़क के गढ़े दुर्घटनाओं को दे रहे दावत।

बाराकोट ब्लॉक की एनएच के व्यूपॉइंट से मल्ला बापरु जाने वाली सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। सड़क में किया गया डामरीकरण कार्य पूरी तरह उखड़ चुका है। जिस कारण सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत देते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया लोक निर्माण विभाग की यह सड़क पिछले एक डेढ़ वर्ष से बदहाल पड़ी हुई है ।वर्षा का पानी नालियां बंद होने से लोगों के घरों में घुस रहा है । सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने से वर्षा होने पर सड़क तालाब में तब्दील हो रही है। ग्रामीणों ने कहा विभाग से कई बार कहने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिस कारण क्षेत्र की जनता में काफी नाराजगी है। लोगों ने कहा सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। कहा अगर सड़क में कोई भी दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से सड़क में डामरीकरण कार्य करने तथा बंद पड़ी नालियों को खोलने तथा डामरीकरण होने तक सड़क के गड्ढों को भरने की की मांग की है।

जरूरी खबरें