रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:केंद्रीय विद्यालय भवन परिसर से हटेगी विद्युत लाइन सांसद अजय टम्टा ने निधि की जारी।
केंद्रीय विद्यालय परिसर से हटेगी विद्युत लाइन सांसद अजय टम्टा ने निधि की जारी।
लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के प्रयास लाए रंग। जल्द शुरू होगा कक्षाओं का संचालन।
पालिका अध्यक्ष ने सांसद अजय टम्टा व डीएम को दिया धन्यवाद

लोहाघाट। नगर के छमनिया में नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन परिसर में विद्युत लाइन व पोल कक्षाओं के संचालन में बाधा बने हुए है। जिस कारण विद्यालय नए भवन में शिफ्ट न होने के कारण कक्षाओं का संचालन नहीं हो पा रहा था। जिस कारण कई छात्र छात्रा केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश पाने से वंचित हो रहे थे। मामले में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाते हुए प्रदर्शन भी किया था और मांग पूरी न होने पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में धरना व आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी। मामले का सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने संज्ञान लिया है और विद्युत लाइन व पोलों को हटाने के लिए सांसद निधि जारी कर दी गई है।

इस बात की जानकारी पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने देते हुए कहा सांसद अजय टम्टा के द्वारा मामले का संज्ञान लिया गया और छात्र हितों को देखते हुए अपनी सांसद निधि से निधि जारी कर दी है। कहा जल्द विद्यालय भवन परिसर से विद्युत लाइन को हटा दिया जाएगा और जल्द कक्षाओं का संचालन शुरू होगा कहा इसके लिए जिलाधिकारी के द्वारा भी बेहतर प्रयास किए गए ।इसके लिए वह समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से सांसद अजय टम्टा और जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद देते हैं कहा नए भवन में विद्यालय का संचालक होने के बाद क्षेत्र के छात्र छात्राओं को अत्यधिक लाभ मिलेगा।

मामले में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने कहा समिति के द्वारा इस मामले को जोर-शोर से उठाया गया था तथा मांग पूरी करने को लेकर आंदोलन किया गया साथ ही चेतावनी दी गई थी अगर जल्द मांग पूरी नहीं होती है तो समिति मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आंदोलन शुरू कर देगी। गोरखा ने कहा सांसद अजय टम्टा के द्वारा छात्र हित को देखते हुए उनकी मांगों को मानते हुए सांसद निधि जारी कर दी गई है जिसके लिए वह सांसद अजय टम्टा तथा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा नए विद्यालय भवन में कक्षाओं का संचालन होने से क्षेत्र के छात्र छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के बच्चे कम खर्च में बेहतर शिक्षा इस विद्यालय से पा सकेंगे ।

उन्होंने कहा समिति के साथ-साथ जिलाधिकारी के द्वारा भी अपने स्तर से बेहतर प्रयास किए गए इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं । कहा नए भवन में कक्षाएं संचालित होने से प्रत्येक कक्षा में छात्र छात्राओं की बढ़ोतरी होगी तथा विद्यालय नर्सरी से संचालित किया जाएगा जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। मामले को काली कुमाऊं खबर के द्वारा जोरदार तरीके से उठाया गया था।
