रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:वायु रथ महोत्सव सुई बिशुंग की तैयारी की बैठक धूमधाम से भव्य रूप से मनाया जाएगा महोत्सव
Laxman Singh Bisht
वायु रथ महोत्सव सुई बिशुंग की तैयारी की बैठक धूमधाम से भव्य रूप से मनाया जाएगा महोत्सव

23 अगस्त को मां भगवती गुप्त पियोला एवं मनोकामना कलश यात्रा के साथ होगा महोत्सव का शुभारंभ।

मेले में होंगे कई सामाजिक एवं जन जागरूकता कार्यक्रम।
28 अगस्त को होगी चमत्कारी वायु रथ यात्रा।

सचिन जोशी मुख्य संरक्षक एवं श्याम दत्त चौबे को पुनः चुना गया समिति अध्यक्ष

लोहाघाट के सुई बिशुंग क्षेत्र के 25 गांव का प्रसिद्ध आषाढी वायु रथ महोत्सव के आयोजन हेतु सामाजिक उत्थान एवं शैक्षिक सांस्कृतिक खेल समिति सुई बिशुंग के तत्वधान में एक आम बैठक का आयोजन महोत्सव स्थल आदित्य महादेव मंदिर सुई में किया गया ।जिसमें महोत्सव आयोजन हेतु धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कई जन जागरूकता एवं विकास कार्यक्रमों के आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई। तथा आयोजन में सहयोग हेतु विगत वर्षों की भांति जिला प्रशासन एवं राज्य स्तर पर संपर्क हेतु कार्यक्रम तय किया गया। प्रधान पुजारी जगदीश पुजारी व नंदन चौबे एवं पूर्व प्रधान तथा संरक्षक रमेश चौबे व महेश खर्कवाल की अध्यक्षता में तथा कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चौबे एवं गौरव पांडे के संचालन में हुई तैयारी बैठक।शुभारंभ समारोह एवं अन्य दिवसीय व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए समय नियत कर विकास प्रदर्शनी आइटीबीपी एवं स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य शिविर।। वृक्षारोपण आपदा प्रबंधन एवं रक्तदान शिविर शैक्षिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं मैराथन दौड़ लोक संस्कृति के महिला कार्यक्रम व जागरूकता संस्कृत भजन संध्या आदि कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। रक्षाबंधन के दिन 25 गांव की 15 किलोमीटर की कठिन दुर्गम रास्तों से बिना रस्सों के चलने वाली मां भगवती की वायु रथ यात्रा के विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों पर विचार विमर्श कर इसे और भव्य बनाने का निर्णय लिया गया। समिति के निदेशक एवं वायु रथ महोत्सव के अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे ने बताया कि समिति का विस्तार कर लोगों को कार्य दायित्व दिये गये। तथा एक प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी महोदय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से मिलकर व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा करेगा तथा महोत्सव स्थल पर उप जिलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष महोदय की उपस्थिति में एक व्यवस्था बैठक का भी आयोजन किया जाएगा क्योंकि देवीधूरा बागवाल मेले के साथ साथ आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक पुरातन प्राचीन रक्षाबंधन मेला वायु रथ महोत्सव के रूप में 25 गांव के लोगों द्वारा कई सामाजिक जागरूकता शैक्षिक सांस्कृतिक व खेल आदि तथा प्राचीन काल से चले आ रहे धार्मिक कार्यक्रमों के साथ जन सहयोग से आयोजित किया जाता है। अभी तक कई वर्षों से इस मेले को कोई आर्थिक सहायता या सरकारीअनुदान नहीं मिल पाया है इसलिए उन्होंने इस मेले को राजकीय मेला घोषित करने राजकीय अनुदान देने। एवं इस क्षेत्र के मंदिरों को मानस खंड माला में जोड़ने की मांग भी पूर्व में मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी से पुनः की हैं ।बैठक में मुख्य संरक्षक सचिन जोशी, डॉक्टर महेश ढेक ,रमेश चंद्र खर्कवाल, पंकज पुजारी, प्रेम चौबे ,जगदीश चंद्र चौबे ,महामंत्री सुनील चौबे ,गणेश तिवारी, बसंत चौबे ,योगेश ओली ,राजेंद्र चौबे ,सौरभ बिष्ट ,गिरीश डूंगरिया ,केशव चौबे ,दीपक पांडे, मथुरा दत्त चौबे, नवल पुजारी ,हेम जोशी ,जगदीश चौबे, बसंत चौबे, मोहन तिवारी, सुमित पुजारी ,मयंक ओली ,घनश्याम चौबे, शंकर दत्त जोशी ,सौरभ चौबे आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त कर महोत्सव को भव्य बनाने का संकल्प लिया। बैठक के पश्चात समिति के सक्रिय सदस्य भुवन तिवारी एवं संरक्षक केदार दत्त चौबे के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन कर बैठक का समापन किया।
विज्ञापन
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।