Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट के प्राचार्य प्रवीण शर्मा का निधन

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 12, 2025

केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट के प्राचार्य प्रवीण शर्मा का निधन केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट के प्राचार्य प्रवीण शर्मा का निधन हो गया है। वह अपने उपचार के लिए कुछ रोज पूर्व हल्द्वानी गए थे तथा 11 जून दोपहर को भीमताल स्थित आवास में एकाएक गिरने से वह चोटिल हो गए थे। शर्मा ने अक्टूबर 2023 में लोहाघाट के केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया था। वह जनवरी 2027 में सेवानिवृत होने वाले थे। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए विद्यालय से आदर्श शाह, हिमांशु शर्मा, मनीष कुमार, एवं राजेंद्र पांडे गए हैं। उनके स्थान पर वरिष्ठ प्रवक्ता स्वाती ने प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्य संभाल लिया है। उनके निधन पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों, अन्य कर्मियों के अलावा जिलाधिकारी नवनीत पांडे, उप जिलाधिकारी नितेश डांगर, आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार, केंद्रीय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एसके जोशी, वासुदेव ओली,नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा, आर के मांगलिक,आदि लोगों में शोक संवेदना व्यक्त की है।

जरूरी खबरें