Tuesday 14th of April 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी:पिकअप स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत एक युवती की मौत एक गंभीर रूप से घायल

लोहाघाट में योग की अलख जगा रही है योग अनुदेशिका सोनिया आर्या

दून:प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का किया उद्घाटन किया

चंपावत:डीएम ने रात में किया स्वाला डेंजर जोन का निरीक्षण निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

लोहाघाट: मीना बाजार क्षेत्र से 13 बोतल मैकडवल शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आंगनबाड़ी कार्यकृतियों का 11वें दिन भी जारी रहा धरना 24 घंटे धरना देने की चेतावनी।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 14, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकृतियों का 11वें दिन भी जारी रहा धरना 24 घंटे धरना देने की चेतावनी।

धरना स्थल बदलने तथा सुरक्षा की मांग। धरना स्थल को लेकर जताई नाराजगी।

चंपावत जिले में मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यककृतियों का धरना प्रदर्शन अब दिनों दिन उग्र होने होने लगा है। । आज मंगलवार को लोहाघाट के रेन बसेरा परिसर में संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष कविता पंत के नेतृत्व मे आंगनबाड़ी कार्यकृतियों का आंदोलन 11 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्य कृतियों के द्वारा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की। तो वही अब सरकार की अनदेखी के बाद आंगनबाड़ी कार्य कृतियों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द सुनवाई न होने पर उग्र आंदोलन करने तथा 24 घंटे धरना देने की चेतावनी दी है। आंगनवाड़ी संगठन ब्लॉक अध्यक्ष कविता पंत ने कहा कि लोहाघाट तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान उन्हें वहा से जबरन हटा कर रेन बसेरा भेज दिया गया। कहा यहां निर्माण कार्य होने के चलते उन्हें धरना देने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और यह स्थान एकदम जंगल से सटा हुआ है ।कहा अगर मांगे नहीं मानी जाती है तो वह लोग इस स्थान पर 24 घंटे धरना देंगी जिस कारण धरना स्थल एकांत में होने से आंगनबाड़ी कार्य कृतियों को खतरा हो सकता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा या तो प्रशासन धरना स्थल बदले या उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए ।

कहा प्रांतीय संगठन के बैनर तले वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रही हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार से जल्द उनकी जायज मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है। जल्द सुनवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें 24 हजार प्रति माह मानदेय देने और बायोमैट्रिक से उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त करने, सेवानिवृत होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने की मांगे उठाई है। कहा मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने से जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र ठप पड़ चुके हैं।

आंदोलन में मीनाक्षी बोरा ,संगीता शर्मा, शर्मिला बोहरा,सीता लूंठी, सरस्वती देवी, किरन देव, हेमा बिष्ट,बीना देवी,लक्ष्मी ओली ,ईश्वरी बोहरा ,हीरा बोरा ,उर्मिला देवी ,पूजा ,राधा देवी, ललिता भट्ट, रेवती सामंत ,गंगा जोशी, पुष्पा बोरा, पूजा देवी, सुनीता आर्य ,बबीता बोहरा आदि मौजूद रही।

जरूरी खबरें