रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली
Laxman Singh Bisht
टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

एसडीएम के माध्यम से पीएम और शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन
उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर आज शुक्रवार को रैली निकाली। बीआरसी परिसर लोहाघाट से शिक्षकों ने नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील परिसर तक सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आक्रोश रैली निकाली। तहसील परिसर में एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के माध्यम से प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह फर्त्याल ने कहा कि सरकार द्वारा नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य किए जाने का पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है। उनका कहना था कि नियुक्ति के समय टीईटी का कोई प्रावधान नहीं था, ऐसे में इसे बाद में लागू करना उचित नहीं है।शिक्षकों ने नई पेंशन योजना को समाप्त कर अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की भी मांग की। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद पोस्टकार्ड अभियान चलाकर सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी।

इस दौरान राशिस के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी, प्रकाश चंद्र उपाध्याय, कुंवर प्रथोली, गोविंद मेहता, दीपक अधिकारी, प्रकाश जोशी, प्रकाश तड़ागी, कैलाश ओली, ब्लाक अध्यक्ष कैलाश सिंह फर्त्याल, शंकर सिंह अधिकारी, चंद्र किशोर पांडेय, पान सिंह चमलेगी, मयंक पुनेठा, नरेश जोशी, जीवन मेहता, मुकेश साह, अरविंद गड़कोटी, बलवंत सिंह, निर्मला राय, भगवती भट्ट, मीना अधिकारी, नीमा टम्टा, जया जोशी, भारती पांडेय, सरस्वती अधिकारी, मुन्नी फर्त्याल, सरिता प्रथोली, पंकज वर्मा,दीपक जोशी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित
बाराकोट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर द्वितीय चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू,
लोहाघाट:एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा मानदेय को लेकर आशाओं का आंदोलन जारी।
लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन