Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:पीएम मोदी के लोहाघाट दौरे को लेकर कुमाऊ कमिश्नर ने हेलीपेड व मायावती आश्रम का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए जरुरी निर्देश

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 6, 2023
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोहाघाट के प्रसिद्ध अद्वैत आश्रम मायावती के प्रस्तावित दौरे की चल रही तैयारियों का जायजा लेने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत लोहाघाट पहुंच कमिश्नर रावत ने सबसे पहले पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की लेंडिंग के लिए बन रहे हेलीपेड व सेफ हाउस का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से जानकारी ली इसके बाद कमिश्नर रावत ने हेलीपैड से लेकर गलचोड़ा तक बन रही सड़क का निरीक्षण कर अधिकारीयो को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए तथा उनका हौसला बढ़ाया वही पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजय चौहान के द्वारा कमिश्नर को हेलीपैड और सड़क निर्माण के बारे में पूरी जानकारी दी गई ईई चौहान ने कहा कार्य को समय पर पूरा कर लिया जाएगा जिसके बाद कमिश्नर रावत गलचौड़ा से लोहाघाट बाजार का निरीक्षण करते हुए स्वामी विवेकानंद जी की तपोस्थली अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे जहां कमिश्नर के द्वारा आश्रम मे चल रहें कार्यों का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुद्धदिदानंद महाराज से जानकारी ली तथा जिस कक्ष मे पीएम मोदी रात बिताएंगे तथा जिस कक्ष में ध्यान करेंगे उस कक्ष का भी निरीक्षण किया गया तथा आश्रम की बिजली पानी व मोबाइल कनेक्टविटी के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली गई कमिश्नर कमिश्नर रावत ने कहा काम काफी तेज गति से चल रहा है समय कम है लेकिन डीएम चंपावत के नेतृत्व में हमारी टीम समय पर कार्य को पूरा करेंगी उन्होंने कहा यह प्रधानमंत्री का काफी बड़ा प्रस्तावित दौरा है जिसमें प्रशासन की पूरी टीम जी जान से जुटी हुई है सभी विभाग काफी मेहनत से कार्य कर रहे हैं तथा मुख्य सचिव के द्वारा भी बीसी के माध्यम से पीएम मोदी के दौरे की तैयारीयो की जानकारी ली मालूम हो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे लेकर प्रशासन रात दिन जुटा पड़ा है तथा आश्रम में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए bsnl के द्वारा टावर लगाया जा रहा है मालूम हो पीएम के दौरे को देखते हुए पूरे लोहाघाट नगर को सजाया जा रहा है निरीक्षण के दौरान डीएम चंपावत नवनीत पांडे ,एसपी देवेंद्र पींचा, एसडीएम रिंकू बिष्ट,तहसीलदार विजय गोस्वामी ईई संजय चौहान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे वही अल्मोड़ा यूनिवर्सिटी से आई फाइन आर्ट की टीम के द्वारा स्टेडियम की दीवारों में एक से बढ़कर एक आकर्षक पेंटिंग बनाई जा रही है कमिश्नर रावत के द्वारा टीम की हौसला अफजाई करी गई

विज्ञापन

जरूरी खबरें