Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरुकुलम अकैडमी लोहाघाट में नन्हें बच्चों ने कविता पाठ से बिखेरा प्रतिभा का रंग

लोहाघाट:मात्र 27 बसो के भरोसे लोहाघाट डिपो बस की कमी से बरेली सेवा बंद यात्री परेशान। शासन की उपेक्षाओं का शिकार

बाराकोट:नौमाना प्रधान संजय जोशी बने ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 18 जून को राय नगर चौड़ी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

कालाढूंगी मे खाई में गिरा नैनीताल से लौट रहा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर दो की मौत कई घायल

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मात्र 27 बसो के भरोसे लोहाघाट डिपो बस की कमी से बरेली सेवा बंद यात्री परेशान। शासन की उपेक्षाओं का शिकार

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 18, 2026

मात्र 27 बसो के भरोसे लोहाघाट डिपो बस की कमी से बरेली सेवा बंद यात्री परेशान।

खस्ता हाल होते जा रहा है आदर्श चंपावत जिले का उत्तराखंड परिवहन निगम का लोहाघाट डिपो।

जनता की बरेली बस सेवा संचालित करने की मांग।

पर्वतीय क्षेत्र में कमाई में कभी नंबर वन पर रहता था लोहाघाट डिपो।

शासन की उपेक्षाओं का शिकार लोहाघाट डिपो खोता जा रहा है अपनी विश्वसनीय व अस्तित्व

उत्तराखंड परिवहन निगम का चंपावत जिले का लोहाघाट डिपो आज अपने बदहाली के दौर से गुजर रहा है। डिपो में बसों की भारी कमी के चलते कई रूटों में बस नहीं चल पा रही है ।जिस कारण यात्री काफी परेशान है। बस की कमी के चलते लोहाघाट से चलने वाली महत्वपूर्ण लोहाघाट बरेली बस सेवा बंद पड़ी हुई है।जिस कारण लोहाघाट चंपावत से बरेली जाने वाले यात्री काफी परेशान है। जबकि यह बस सेवा परिवहन निगम के लिए अच्छी आय अर्जित करती है। लोहाघाट के एजीएम धीरज वर्मा ने बताया डिपो की समय पूरा कर चुकी कई बसों को सिलेंडर करवा दिया गया है। बस की कमी के चलते बरेली सेवा नहीं चल पा रही है। उन्होंने बताया वर्तमान में डिपो में मात्र 27 बसो का बेड़ा है जिसमें से भी दो-तीन बसें खराब रहती हैं। एजीएम वर्मा ने बताया डिपो को तत्काल कम से कम 8 से 10 बसो की सख़्त आवश्यकता है। उन्होंने कहा बसो की कमी के चलते हल्द्वानी व काशीपुर सेवा भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा बस उपलब्ध होते ही बरेली सेवा संचालित की जाएगी उन्होंने बताया वर्तमान में डिपो के द्वारा मात्र 14 रूटो पर बस चलाई जा रही है । तो वही बरेली बस सेवा बंद होने से यात्री काफी परेशान है लोगों ने परिवहन निगम से जल्द से जल्द बरेली बस सेवा संचालित करने की मांग की है। लोगों ने कहा शासन व परिवहन निगम की लापरवाही के चलते कभी पर्वतीय क्षेत्र में नंबर वन रहने वाला लोहाघाट डिपो बदहाली के दौर से गुजर रहा है। डिपो मे स्पेयर पार्ट्स व बसो की भारी कमी रहती है। स्पेयर पार्ट्स जो आते भी हैं तो उनकी गुणवत्ता पर कई बार उंगलियां उठ चुकी है।

जिस कारण बसें रास्ते में धोखा दे जाती है कभी-कभी दुर्घटना का शिकार भी हो जाती है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। बसो की कमी के चलते संविदा चालक परिचालकों के रोजगार पर भी असर पड़ रहा है। शासन की उपेक्षा से आज परिवहन निगम जनता का विश्वास खोते जा रहा है। लोगों ने कहा अगर जल्द लोहाघाट डिपो को जल्द नई बसे नहीं मिलती है तो आदर्श चंपावत जिले के लोहाघाट डिपो के अस्तित्व पर संकट छा जाएगा। लोगों ने कहा एक जमाना था लोहाघाट से रीठा साहिब, पंचेश्वर बरदाखान आदि क्षेत्रों को बसे चला करती थी पर आज हालात यह हो गए हैं कि मुख्य मार्ग में भी संचालित करने के लिए बसे उपलब्ध नहीं है। पर क्षेत्र का कोई भी जनप्रतिनिधि इस समस्या को उठाने के लिए तैयार नहीं है। धन की कमी के चलते परिवहन निगम के कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

जरूरी खबरें