Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मांग पूरी न होने पर 27 जनवरी से रोडवेज कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 19, 2026

मांग पूरी न होने पर 27 जनवरी से रोडवेज कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी।

सहायक महाप्रबंधक पर लगाए मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन के आरोप।उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन शाखा लोहाघाट के शाखा अध्यक्ष महिपाल सिंह व शाखा मंत्री मनोज कुमार के द्वारा सहायक महाप्रबंधक लोहाघाट को समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज सोमवार को ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें 26 जनवरी तक उनकी मांगे पूरी न होने पर 27 जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में कहा गया लोहाघाट डिपो की लंबी दूरी की सेवाओं के संचालन का क्रू चालक सिटी स्टेशन टनकपुर लोहाघाट डिपो के माध्यम से चालकों का टनकपुर स्टेशन में परिवर्तन किया जा रहा था ।जो कि आपके निर्देशानुसार सिटी स्टेशन टनकपुर और लोहाघाट डिपो को खटीमा बस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया है। जिस कारण डिपो की विभागीय आय प्रभावित होने के साथ-साथ चालकों को प्रतिदिन 186 किलोमीटर पर्वतीय एवं 50 किलोमीटर मैदानी क्षेत्र में वाहनों का संचालन करना पड़ रहा है ।जिस कारण चालकों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया लोहाघाट डिपो की लंबी दूरी की बसें उसी दिन आकर उसी दिन मार्ग पर संचालित होती है। जिसमें चालकों को 15 से 16 घंटे का समय लग रहा है। जो विभागीय नियमों एवं मोटर व्हीकल एक्ट का खुला उल्लंघन है ।ऐसी स्थिति में कोई भी अप्रिय घटना घटने की संभावना बनी रहती है। रोडवेज कर्मियों ने सहायक महाप्रबंधक से पूर्व की भांति खटीमा सिटी स्टेशन के स्थान पर सिटी स्टेशन टनकपुर से लोहाघाट डिपो का संचालन शुरू करने की मांग की है ।ताकि कर्मचारियों के आक्रोश को शांत किया जा सके तथा निगम में औद्योगिक शांति बहाल हो। रोडवेज कर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर 26 जनवरी तक उनकी मांगों को नहीं माना गया तो मजबूर होकर 27 जनवरी से संगठन द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय निगम प्रबंधन की होगी।

जरूरी खबरें