रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।
स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।
परिवार सहित देवीधार मंदिर जा रहे थे शिक्षक।
खाई से परिवार को निकालकर कलीगांव के ग्रामीणों ने पहुंचाया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय।

आज शुक्रवार की शाम को लोहाघाट क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। आज रा0 प्राथमिक विद्यालय पुल्ला में तैनात शिक्षक राजेंद्र सिंह निवासी भकुंडा (पंचेश्वर) लोहाघाट से अपनी स्कूटी में अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ देवीधार मंदिर की ओर जा रहे थे तभी कलीगांव के पास अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही स्कूटी एक झाड़ी में अटक गई अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। बच्चों की चीख पुकार सुन कलीगांव के पूर्व प्रधान नारायण सिंह पुजारी , पीयूष मेहता व ग्रामीण दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।

युवा पियूष के द्वारा जान की परवाह न करते हुए खाई में उतरकर ग्रामीणों की मदद से किसी तरह परिवार को खाई से बाहर निकाला। दुर्घटना में शिक्षक राजेंद्र सिंह उनकी पत्नी तथा 4 साल की बेटी व ढाई साल का बेटा घायल हो गए। पूर्व प्रधान नारायण सिंह पुजारी ने बताया एक वाहन चालक की मदद से सभी घायलों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर बीना मेलकानी के द्वारा सभी घायलों का उपचार किया गया। डॉक्टर बीना ने बताया शिक्षक राजेंद्र सिंह को अंदरूनी चोटे आई हैं तथा उनके बेटे के हाथ में फ्रैक्चर है। बच्ची व मां की स्थिति ठीक है।
डॉक्टर बीना ने बताया सभी घायल खतरे से बाहर है।वहीं लोगों के द्वारा ग्राम प्रधान नारायण सिंह पुजारी, पीयूष मेहता व घायलों की मदद करने में शामिल सभी ग्रामीणों के कार्यों की सराहना की है ।पूर्व प्रधान नारायण सिंह पुजारी ने बताया भगवान की कृपा से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान नारायण सिंह पुजारी, पीयूष मेहता ,शिक्षक नरेश गिरी ,आकाश बिष्ट आदि मौजूद रहे। सूचना पर लोहाघाट की 112 टीम अस्पताल पहुंची और घायलों का हाल जाना 
