Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:एसडीएम ने लोहाघाट नगर में अव्यवस्थित तरीके से खड़े रहने वाले दोपहिया वाहनों को हटाने के पुलिस व पालिका को दिए निर्देश पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 14, 2023
मीट मंडी में शिफ्ट होंगे नगर में अव्यवस्थित तरीके से खड़े होने वाले दोपहिया वाहन लोहाघाट के स्टेशन बाजार और नैनीताल बैंक रोड में अव्यवस्थित तरीके से खड़ी रहने वाले बाइकों से व्यापारियों व लोगों को होने वाली दिक्कत को देखते हुए एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने पुलिस और नगर पालिका लोहाघाट को अव्यवस्थित खड़े रहने वाली बाइकों को हटाने के निर्देश दिए एसडीएम के निर्देश पर पुलिस पालिका और राजस्व विभाग के द्वारा स्टेशन बाजार का संयुक्त निरीक्षण किया गया पालिका के ईओ अशोक अधिकारी ने कड़ा रूख अपनाते हुए बाइक स्वामियों को 2 दिन के भीतर अपनी बाईको को मीट मंडी में खड़ा करने के निर्देश दिए अधिकारी ने कहा अगर दो दिनों में बाइके नहीं हटाई गई तो पुलिस के द्वारा चालानी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी जिसकी जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी वहीं पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व व्यापारियों ने लोहाघाट पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा इस मामले में कई मीटिंग हो चुकी हैं हर बार बाईको को हटाने का पुलिस के द्वारा आश्वासन दिया गया पर कार्रवाई पुलिस के द्वारा आज तक नहीं करी गई जिस कारण स्टेशन बाजार के व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश है पालिका अध्यक्ष वर्मा व व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर 2 दिन के भीतर बाइको को मीट मंडी में शिफ्ट नहीं किया गया तो वे पुलिस के खिलाफ धरने में बैठ जाएंगे वही ईओ के निर्देश के बाद पालिका के द्वारा स्टेशन बाजार, नैनीताल बैंक रोड व सैनिक विश्राम ग्रह के सामने अनियंत्रित ढंग से दोपहिया वाहन खड़े करने वाले दो पहिया स्वामियों को दो दिन के भीतर अपनी बाईको को मीट मंडी में खड़ा करने की चेतावनी लाउडस्पीकर के माध्यम से दी गई अभियान में एसओ लोहाघाट मनीष खत्री, टीआई ज्योति प्रकाश ,राजस्व उप निरीक्षक राकेश पगरिया ,हरीश पांडे, किशोर राय , दानू सुतेरी, प्रमोद, सुमित, संदीप आदि पालिका कर्मी मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें