Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अब 25 किलोमीटर पैदल नहीं वाहन से स्कूल जाएंगे लेटी डुंगरा के छात्र छात्राए। सीएम के निर्देश डीएम की पहल

लोहाघाट:संजय बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष संभालेंगे महामंत्री का दायित्व।

रुद्रपुर से अपहरण कर लाई गई युवती से गदरपुर में सामूहिक दुष्कर्म।

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एसडीएम ने की रोसाल चकसी कोट सड़क की जांच। ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए थे सवाल।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 25, 2026

एसडीएम ने की रोसाल चकसी कोट सड़क की जांच। ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए थे सवाल।चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक की पीएमजीएसवाई की सीमांत रोसाल चकसीकोट सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर यूकेडी के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र पुनेठा तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधान के द्वारा गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे तथा जिलाधिकारी से जांच की मांग की थी। मामले में एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने मौके पर जाकर थर्ड पार्टी तकनीकी टीम के साथ सड़क निर्माण कार्य की जांच की। इस दौरान पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता त्रिभुवन नारायण बिष्ट, वीडीओ कविंद्र रावत,अपर सहायक अभियंता हयात कोहली ,चंदन भारद्वाज मौजूद रहे। जांच टीम के द्वारा मौके से सड़क के सैंपल लिए गए एसडीएम के द्वारा विभागीय अधिकारियों को सड़क में कमी को सुधारने के लिए निर्देशित किया गया। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने बताया जिस स्थान पर सड़क में पैच वर्क किया गया है उसे स्थान पर भूस्खलन के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। पीएमजीएसवाई के अभियंताओं ने कहा संबंधित ठेकेदार को जिस स्थान पर सड़क क्षतिग्रस्त हुई है वहा पर ठीक करने के निर्देश दिए गए है कहा निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ किया गया है। मामले मे कुछ दिन पूर्व सीडीओ चंपावत डॉक्टर जी 0एस 0खाती व जिला विकास अधिकारी के द्वारा भी इस सड़क का निरीक्षण किया गया और संबंधित विभाग को कर्मियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। अब निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर उठे सवालों का जवाब तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगा। मालूम हो इस सड़क का निर्माण 688 लाख रुपए की लागत से हुआ है।

जरूरी खबरें