Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

पाटी :डीएम ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सचिव लोक निर्माण पंकज पांडे ने स्वाला डेंजर जोन व चंपावत बाईपास का किया निरीक्षण।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 30, 2026

सचिव लोक निर्माण पंकज पांडे ने स्वाला डेंजर जोन व चंपावत बाईपास का किया निरीक्षण।

चंपावत बाईपास को 2 वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश लोहाघाट बाईपास के लिए नया प्रस्ताव बनाने के लिए किया निर्देशित। सचिव लोक निर्माण पंकज पांडे ने अपने चंपावत दौरे के दौरान आज शुक्रवार को एनएच के अधिकारियों के साथ निर्माणधीन चंपावत बाईपास तथा स्वाला डेंजर जोन का निरीक्षण किया। सचिव पंकज पांडे ने एन0 एच के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी को चंपावत बायपास मार्ग को 2 वर्ष में पूर्ण करने तथा स्वाला डेंजर जोन को मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता एनएच दीपक जोशी ने बताया सचिव लोक निर्माण के द्वारा स्वाला डेंजर जोन व बाईपास चंपावत का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने बताया वाला डेंजर जॉन का ट्रीटमेंट का कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा जिसमें लगातार कार्य जारी है इसके अलावा चंपावत बाईपास को भी दो वर्ष में पूर्ण करने के पूरे प्रयास विभाग के द्वारा किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया लोहाघाट बायपास मार्ग निर्माण के लिए नया प्रस्ताव बनाने के निर्देश सचिव लोक निर्माण के द्वारा दिए गए है। उन्होंने कहा दोनों ही साइड में विभाग के द्वारा काफी तेज गति से कार्य किया जा रहा है। जहां चंपावत बाईपास निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है तो वही लोहाघाट बाईपास निर्माण में भूमि का चयन न होने के कारण फिलहाल बाईपास लटका पड़ा है। वही कल गुरुवार को सचिव लोक निर्माण पंकज पांडे के द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में हो रहे निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।इसके अतिरिक्त उन्होंने टनकपुर से पूर्णागिरि मंदिर तक राज्य मार्ग संख्या-108 (एस.एच.-108) पर संचालित निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने तथा सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः कार्यों में तेजी और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित की जाएं।सचिव लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क अवसंरचना का सुदृढ़ीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता में है तथा पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और टिकाऊ सड़क नेटवर्क विकसित करना शासन की प्रतिबद्धता है।इस दौरान उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, अधिशासी अभियंता दीपक जोशी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें