Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रा इ का दिगालीचौड़ में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम।

लोहाघाट मे भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

टनकपुर:वन विभाग ने किया पर्दाफाश गड्ढों में दबा कर रखी गई लाखों की अवैध लकड़ी का।

चंपावत:विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने जीआईसी भिंगराड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

लोहाघाट:यूकेपीएससी परीक्षा में चयनित लोहाघाट के राकेश कुमार को डीएम ने किया सम्मानित

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एसआईआर-2026: मतदाताओं को न हो कोई परेशानी डीएम ने प्रशिक्षण में दिए आवश्यक निर्देश

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 5, 2026

एसआईआर-2026: मतदाताओं को न हो कोई परेशानी डीएम ने प्रशिक्षण में दिए आवश्यक निर्देश

08 जून से शुरू होगा मतदाता सत्यापन अभियान बीएलओ करेंगे घर-घर भ्रमण

हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना लक्ष्य : डीएम

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (S.I.R.) के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाचक नामावली के सूक्ष्म मिलान एवं पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची ही निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन की आधारशिला है। उन्होंने निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी।उन्होंने कहा 08 जून से 07 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करते हुए गणना प्रपत्र (Enumeration Form) का वितरण एवं संग्रह किया जाएगा। प्रत्येक परिवार तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बीएलओ कम से कम तीन बार भ्रमण करेंगे। इसी अवधि में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य भी 07 जुलाई तक पूर्ण किया जाएगा।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 14 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।दावे एवं आपत्तियां ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दर्ज की जा सकेंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण 11 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा।प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करना तथा मृत, स्थानांतरित, अपात्र एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाकर मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाना है।जिलाधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) को निर्देशित किया कि औपचारिक घोषणा से पूर्व ही मतदाता सूची का गहन परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से बीएलओ (BLO) के माध्यम से प्रत्येक मतदेय स्थल का भौतिक सत्यापन कराने तथा घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण अद्यतन करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य ऐसे सभी को सूची में शामिल करना है, जो 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। साथ ही मृतक, स्थानांतरित एवं दोहरी प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाकर एक पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करने पर विशेष बल दिया गया।निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए जिलाधिकारी ने वोटर हेल्पलाइन एप एवं ऑनलाइन पंजीकरण माध्यमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।उन्होंने दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर बूथ स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को चुनाव आयोग के मानक व दायरे के अंतर्गत कार्य करने के साथ ही निर्धारित समयसारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास एवं समयबद्ध कार्यप्रणाली के माध्यम से जनपद चम्पावत में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को एक आदर्श मॉडल के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न किया जाएगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी बी.सी. पंत सहित सभी तहसीलदार, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें