Friday 24th of July 2026

ब्रेकिंग

बागेश्वर: पांचवें दिन मिला सरयू नदी में बहे मासूम का शव परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

चंपावत 'अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर पड़ा छापा गंभीर अनियमितताओं पर 02 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

लोहाघाट:बदहाल हालत में बूंगा रायकोट सड़क दुर्घटना को देती दावत वाहन तो दूर पैदल चलना हुआ मुश्किल।

चंपावत:माँ पूर्णागिरि धाम मार्ग पर एलईडी स्ट्रीट लाइट एवं दूरस्थ तोकों के विद्युतीकरण कार्यों का शुभारम्भ

लोहाघाट:रायकोट कप सीजन 1 की चैंपियन बनी बिसंग बॉयज। रोमांचक मुकाबले में झूमाधूरी 11 को दी मात।

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : लोहाघाट:एसपी ने पुलिस चेक पोस्टों का किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 18, 2025

एसपी ने पुलिस चेक पोस्टों का किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश एसपी चम्पावत अजय गणपति के द्वारा आज मंगलवार को जिले की पुलिस चेक पोस्ट सिंगदा घाट एवं पुलिस चेक पोस्ट बौतड़ी में निर्माणाधीन भवनों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान एसपी अजय गणपति के द्वारा निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित समयसीमा का विस्तृत अवलोकन किया गया। उन्होंने निर्माण कार्य में पारदर्शिता व तत्परता बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मकारों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने, सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान एसपी के द्वारा पुलिस अधिकारियों को चौकी/चेक पोस्ट के कार्यों में सतर्कता, जनसेवा एवं अनुशासन को प्राथमिकता देने तथा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के कड़े निर्देश दिए गए।

जरूरी खबरें