रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने पर पीआरडी बबलू को एसपी ने किया सम्मानित।ohaghat
यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने पर पीआरडी बबलू को एसपी ने किया सम्मानित।
लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था को सम उसे सुचारू रखने के लिए बेहतर कार्य करने वाले पीआरडी बबलू को शुक्रवार को एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी चंपावत के द्वारा पीआरडी बबलू के द्वारा लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मालूम हो पीआरडी बबलू लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के साथ मिलकर बेहतर कार्य करते हैं नगर की यातायात व्यवस्था को चालू करने में अपना अहम योगदान देते हैं।उनकी इसी कार्य प्रणाली को देखते हुए एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा सम्मानित किया गया है। पुलिस कप्तान के द्वारा सम्मानित होने से बबलू के हौसले काफी बुलंद है। बबलू ने कहा वह एसपी चंपावत को धन्यवाद देना चाहेंगे जो पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा मुझे सम्मानित किया गया। पीआरडी बबलू ने कहा वह पूरी ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते रहेंगे।