Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

चंपावत:कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न हो बाहर: जिलाधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रफ्तार पर लगेगी लगाम लोनीवी ने मीना बाजार में सड़क में लगाए स्पीड ब्रेकर।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 1, 2026

रफ्तार पर लगेगी लगाम लोनिवी ने मीना बाजार में सड़क में लगाए स्पीड ब्रेकर।

लोहाघाट के मीना बाजार क्षेत्र में सड़क में फर्राटे भरने वाले वाहन चालकों की रफ्तार पर अब लगाम लगेगी। लोक निर्माण विभाग लोहाघाट ने व्यापारियों की मांग पर व्यस्ततम मीना बाजार चौराहा से डीएवी स्कूल तिराहे तक स्पीड ब्रेकर लगा दिए हैं। स्पीड ब्रेकर लगने से व्यापारियों व पैदल राहगीरों ने राहत की सांस ली। मीना बाजार क्षेत्र के व्यापारियों ने कहा मीना बाजार रोड में दो पहिया वाहन चालकों ने आतंक मचाया हुआ है हवा की गति से चलने वाले इन दो पहिया वाहन चालकों से स्कूली छात्र-छात्राओं व पैदल राहगीरों को बड़ा खतरा बना हुआ है तथा दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

उन्होंने कहा कई नाबालिग दो पहिया वाहन चालक हवा की गति से यहां फर्राटे भरते देखे जा सकते हैं। सबसे ज्यादा खतरा स्कूल समय पर होता है। व्यापारियों ने कहा स्पीड ब्रेकर लगने से छोटे व बड़े वाहनों की गति पर लगाम लगेगी तथा दुर्घटनाओं का संभावित खतरा भी कम होगा ।व्यापारियों ने स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग लोहाघाट को धन्यवाद दिया है।

जरूरी खबरें