Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरुकुलम अकैडमी लोहाघाट में नन्हें बच्चों ने कविता पाठ से बिखेरा प्रतिभा का रंग

लोहाघाट:मात्र 27 बसो के भरोसे लोहाघाट डिपो बस की कमी से बरेली सेवा बंद यात्री परेशान। शासन की उपेक्षाओं का शिकार

बाराकोट:नौमाना प्रधान संजय जोशी बने ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 18 जून को राय नगर चौड़ी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

कालाढूंगी मे खाई में गिरा नैनीताल से लौट रहा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर दो की मौत कई घायल

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में मातृत्व दिवस पर हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

Laxman Singh Bisht

Sun, May 10, 2026

गुरुकुलम एकेडमी में मातृत्व दिवस पर हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

मातृत्व दिवस के पावन अवसर पर गुरुकुलम एकेडमी में विशेष मॉर्निंग असेंबली एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में माँ के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता का भाव देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कविताओं, गीतों और नृत्यों ने वातावरण को भावुक एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।कार्यक्रम का संचालन छात्रा काम्या जोशी ने प्रभावशाली ढंग से किया।इसके बाद विद्यार्थियों ने मातृत्व दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय की अंकिता पांडेय, मयंक नाथ, अथर्व पांडेय, समृद्धि पाटनी, वेदान्त पांडेय, सुनिधि चौहान एवं हृयांशी ढेक सहित कई विद्यार्थियों ने माँ पर आधारित भावपूर्ण कविताएँ, गीत एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों एवं छात्रों को भावुक कर दिया तथा पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में भी मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया गया। छोटे बच्चों ने अपनी माताओं के लिए सुंदर शुभकामना कार्ड और चित्र बनाए, जबकि वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने कविता लेखन, निबंध लेखन, संदेश लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यालय कोऑर्डिनेटर कविता पुनेठा ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम सोमवार को घोषित किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षिका सुमन मेहता, नेहा दत्ता एवं दीपा कोठारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। उन्होंने कहा कि माँ निस्वार्थ प्रेम, त्याग और संस्कारों की प्रतिमूर्ति होती हैं। शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता का सम्मान करने तथा उनके प्रति सदैव कृतज्ञ रहने का संदेश दिया।

विद्यालय के सभी शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार में उत्साह और अपनत्व का विशेष माहौल देखने को मिला।विद्यालय के प्रबंधक राजेश पांडेय ने कहा कि माँ बच्चों की पहली गुरु होती हैं और उनके संस्कार ही समाज एवं राष्ट्र के भविष्य को दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में भी मातृत्व का महत्व कम नहीं हुआ है, आज बच्चों को परिवार और संस्कारों से जोड़ने की आवश्यकता पहले से अधिक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों और संवेदनशीलता विकसित करने का केंद्र भी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति, परिवार और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी माताओं के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए मातृत्व दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

जरूरी खबरें