: लोहाघाट:अपनी मांगों को लेकर छात्रों ने लोहाघाट महाविद्यालय में करी तालाबंदी प्राचार्य की बुद्धि शुद्धि के लिए किया हवन
Laxman Singh Bisht
Sat, Jul 22, 2023अपनी मांगों को लेकर छात्रों ने लोहाघाट महाविद्यालय में करी तालाबंदी प्राचार्य की बुद्धि शुद्धि के लिए किया हवन
पीजी कॉलेज लोहाघाट में छात्र छात्राओं को मनचाहे विषय में प्रवेश देने तथा लेजर की जांच करने की मांग को लेकर कॉलेज के छात्र नेताओं के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है जहा शुक्रवार को कालेज के छात्र नेता व कॉलेज प्रशासन एक दूसरे के खिलाफ धरने में बैठ गए थे तथा छात्र नेता कॉलेज की छत में चढ़ गए थे और आत्महत्या की धमकी दे डाली जिनको देर रात 9:00 बजे जनप्रतिनिधियों के द्वारा बमुश्किल छत से नीचे उतारा गया शनिवार को एक बार फिर छात्र संघ अध्यक्ष मयंक ढेक व एबीवीपी के प्रांतीय संयोजक विवेक पुजारी के नेतृत्व में
छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर कालेज की प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ करते हुए कॉलेज में तालाबंदी कर दी तथा कॉलेज में चल रही प्रवेश प्रक्रिया को रोक दिया छात्र नेताओं ने कहा जब तक उनकी सभी मांगे नहीं मानी जाती हैं उनका आंदोलन जारी रहेगा तथा कल से छात्र कालेज में क्रमिक अनशन करेंगे छात्र नेताओं ने कहा वे अपनी मांगों को लेकर आज खटीमा आ रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलेंगे तथा अपनी मांगों को उनके सम्मुख रखेंगे छात्र नेताओं ने कहा जब तक छात्र छात्राओं को मनचाहे विषय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा
छात्रों के आंदोलन को देखते हैं कालेज की प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता अवकाश में चली गई हैं उन्होंने कहा जब तक हाईकमान से उन्हें लिखित में प्रवेश देने का आदेश नहीं मिलता है वे प्रवेश नहीं देंगी कुल मिलाकर छात्रों का आंदोलन अब बड़ा रूप लेता नजर आ रहा है छात्रों के आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना नजर आ रहा है वैसे प्रदर्शन में कोषाध्यक्ष सागर ढेक, संयुक्त सचिव गौरव पांडे ,नीरज , मनीष बिष्ट ,भुवन, वीरेंद्र, करण चौधरी ,हेमा ,गीता सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे