Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

लोहाघाट:महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ एबीवीपी व छात्र संघ ने महाविद्यालय में की तालाबंदी।

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की एक्स रे मशीन खराब जनता परेशान।

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 12, 2025

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की एक्स रे मशीन खराब जनता परेशान।चंपावत जिले के सर्वाधिक ओपीडी वाले लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की एक्स-रे मशीन पिछले चार-पांच दिनों से खराब पड़ी है। जिस कारण दूर-दूर क्षेत्र से एक्सरे कराने अस्पताल आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मशीन खराब होने से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में एक्सरे न होने के कारण मरीज प्राइवेट में एक्सरे करने को मजबूर है। मामले में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति व मरीजों ने गहरी नाराजगी जताते हुए सीएमओ चंपावत व चिकित्सा अधीक्षक लोहाघाट डॉक्टर विराज राठी से जल्द से जल्द एक्स-रे मशीन ठीक करने व एक एक्स-रे तकनीशियन की तैनाती की मांग की है । चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया एक्सरे मशीन का पुर्जा खराब होने के कारण उसे ठीक करने के लिए अनुबंधित कंपनी को भेजा गया है। जल्द ही मशीन को सुचारु किया जाएगा। उन्होंने कहा तब तक वैकल्पिक व्यवस्था कर छोटी मशीन को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में लगाया जा रहा है। फिलहाल एक्सरे मशीन खराब होने से जनता को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जरूरी खबरें