Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल :बकरीद पर फ्लैट्स मैदान में पढ़ी जाएगी नमाज हाईकोर्ट ने दिया आदेश

लोहाघाट: छात्रसंघ मदद को आया आगे कैंसर पीड़ित पायल फर्त्याल के इलाज हेतु चलाया सहयोग अभियान

लोहाघाट:ओली फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर लोहाघाट के 35 युवाओं का अग्नि वीर में हुआ चयन।

उत्तराखंड:गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट

चम्पावत से विदा हुए डीआईओ धीरज कार्की, पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 25, 2026

व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

बंदी की कगार में पहुंच व्यापार। परिवार के भरण पोषण का छाया संकट।

लोहाघाट।ईरान इजरायल युद्ध के चलते एलपीजी गैस का संकट गहराते जा रहा है। जिस कारण व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो चुकी है। व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति न होने से चंपावत जिले के लोहाघाट में मिठाई ,होटल रेस्टोरेंट,तथा स्ट्रीट फूड कारोबारी, पूरी तरह प्रभावित हो चुके हैं। व्यावसायिक सिलेंडर न मिलने से कई कारोबारी अपना कारोबार समेटने की सोच रहे हैं। वही मिठाई कारोबारियो ने कहा गैस न मिलने से उनका कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। कहा भीटोली का महीना चल रहा है पर वह मांग के अनुरूप मिठाई नहीं बना पा रहे हैं जिस कारण व्यापार में उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। वही स्ट्रीट फूड व होटल रेस्टोरेंट कारोबारियो ने कहा व्यावसायिक सिलेंडर न मिलने से उनका कारोबार बंद होने की कगार में पहुंच चुका है। अगर जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति न हुई तो उन्हें अपना कारोबार बंद करना पड़ेगा जिसके चलते उन्हें अपने परिवार के भरण पोषण में काफी दिक्कतें उठानी पड़ सकती है ।

उन्होंने जल्द से जल्द सरकार से व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति करने की मांग की है। तो वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए लोहाघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में आज बुधवार को व्यापार संघ पदाधिकारियो ने एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर को ज्ञापन सोपा ।कहा पिछले कुछ समय से लोहाघाट नगर और आसपास के क्षेत्र में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत बनी हुई है ।जिस कारण स्थानीय होटल रेस्टोरेंट और ढाबा, स्ट्रीट फूड संचालकों को अत्यधिक कठिनाइयां का सामना करना पड़ रहा है। जिसका असर लोहाघाट के पर्यटन व्यवसाय में पढ़ रहा है ।व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने कहा लोहाघाट एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां अन्य प्रदेशों से बड़ी तादात में पर्यटक आते हैं पर गैस की कमी के कारण उन्हें समय पर भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है ।जिससे क्षेत्र की छवि धूमिल होने के साथ-साथ पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हो चुका है और व्यापार बंदी की कगार पर है। उन्होंने कहा गैस न मिलने के कारण कई छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों के सामने अपनी दुकानों को बंद करने की नौबत आ गई है जिससे उनके सामने परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है । कहा पर्यटन सीजन के दौरान इस तरह की किल्लत स्थानीय अर्थव्यवस्था को भारी चोट पहुंचा रही है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि गैस एजेंसी को व्यावसायिक सिलेंडरों की सुचारू और नियमित आपूर्ति सुचारू करने हेतु कड़े निर्देश जारी किए जाएं। यदि आपूर्ति के पीछे कोई कालाबाजारी या कृत्रिम अभाव है तो उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा वर्तमान स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपातकालीन आधार पर गैस की व्यवस्था कराई जाए ताकि नगर का पर्यटन व्यापार प्रभावित न हो कहा सबसे ज्यादा समस्या छोटे व्यापारियों को हो रही है ज्ञापन देने में विवेक ओली , दानू सूतेड़ी आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें