Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

सूचना

: लोहाघाट:शिक्षकों की मुहिम लाई रंग पीडब्ल्यूडी ने सड़क में डामरीकरण कार्य किया शुरू शिक्षकों ने श्रमदान कर भरे थे सड़क के गड्ढे प्रशासन व पीडब्ल्यूडी को दिखाया था आइना

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 12, 2023
शिक्षकों की मुहिम लाई रंग पीडब्ल्यूडी ने सड़क में डामरीकरण कार्य किया शुरू बरसों से बदहाल पड़ी नेपाल सीमा को जोड़ने वाली लोहाघाट खालगढ़ सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर शिक्षकों के द्वारा चलाई गई मुहिम आखिर रंग लाई इस सड़क में रोज यात्रा करने वाले जीआईसी दिगालीचोड़ के शिक्षकों ने सीमावर्ती सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर पिछले महीने अनोखी मुहीम चलाई सभी शिक्षकों ने इस सड़क में हुए बड़े-बड़े गड्ढे को विद्यालय से अवकाश होने के बाद श्रमदान कर भरा तथा प्रशासन व पीडब्ल्यूडी को आइना दिखाया था जिसके बाद प्रशासन व पीडब्ल्यूडी ने मामले का संज्ञान लेते हुए इस महत्वपूर्ण सीमावर्ती सड़क में डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है मालूम हो लंबे समय से क्षेत्रीय ग्रामीण व शिक्षक इस सड़क में डामरीकरण की मांग कर रहे थे पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा था वहीं शिक्षक सुधाकर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया उनके व साथी शिक्षकों के द्वारा बदहाल सड़क में हुए गड्ढों को श्रमदान कर भरने की मुहिम चलाई थी शिक्षकों की इस मुहिम का प्रशासन व पीडब्ल्यूडी ने संज्ञान लिया तथा सड़क में डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जिसके लिए समस्त शिक्षक व जनता प्रशासन और पीडब्ल्यूडी को धन्यवाद देते है शिक्षक सुधाकर जोशी ने बताया डामरीकरण होने से सड़क धरातल से काफी ज्यादा उठ रही है जिस कारण सड़क के किनारे गहरी लीग बन रही है जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए काफी ज्यादा खतरा हो रहा है उन्होंने पीडब्ल्यूडी से लीग को भरकर सड़क को समतल करने की मांग करी है मालूम हो शिक्षकों के द्वारा लगातार एक महीने तक मुहीम चलते हुए सड़क के गड्ढों को भरा गया था आखिर शिक्षकों की मुहिम रंग लाई और उनकी समस्या का समाधान हुआ

विज्ञापन

जरूरी खबरें